Ro no D15139/23

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स हाई जंप में ओडिशा और 800 मीटर दौड़ में छत्तीसगढ़ की धाक

जगदलपुर, 01 अप्रैल 2026/ बस्तर के हृदय स्थल जगदलपुर स्थित धरमपुरा क्रीड़ा परिसर में आयोजित प्रथम खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के एथलेटिक्स ट्रैक पर बुधवार को रोमांच की नई इबारत लिखी गई, जहाँ मेजबान छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं ने भी राष्ट्रीय मंच पर अपनी धमक दिखाते हुए प्रदेश का मान बढ़ाया। 30 मार्च से शुरू हुए इस ऐतिहासिक खेल महाकुंभ में छत्तीसगढ़ के होनहार खिलाड़ी गजेंद्र ठाकुर ने पुरुष वर्ग की 800 मीटर दौड़ के बेहद कड़े और रोमांचक मुकाबले में अपनी रफ्तार का लोहा मनवाया। स्वर्ण पदक के लिए ओडिशा के धावक दयानिधि मुंडा के साथ अंतिम क्षणों तक चली इस कांटे की टक्कर में गजेंद्र ठाकुर ने 1ः53.82 का शानदार समय निकालकर रजत पदक अपने नाम किया और बस्तर की धरती पर छत्तीसगढ़ की झोली में उपलब्धि डाल दी।

मैदान पर उत्साह का यह सिलसिला अन्य स्पर्धाओं में भी निरंतर जारी रहा, जहाँ देश के विभिन्न कोनों से आए एथलीटों के बीच पदक जीतने की जबरदस्त होड़ देखने को मिली। पुरुषों की 10,000 मीटर पैदल चाल में कर्नाटक के दशरथ निंगप्पा तलवर ने 45ः13.85 मिनट के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि उनके साथी दर्शन भरमप्पा बगड़ी ने रजत और गुजरात के सागरभाई रमेशभाई कटारा ने कांस्य पदक हासिल किया। इसी स्पर्धा के महिला वर्ग में झारखंड की नेहा खलको ने 1 घंटा 04 मिनट और 02.46 सेकंड का समय लेकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया, वहीं ओडिशा की एलीश एक्का को रजत और मेघालय की बेथलीन ग्रेस माक्री को कांस्य पदक मिला। बाधा दौड़ की चुनौतियों के बीच भी एथलीटों का कौशल देखते ही बनता था, जहाँ पुरुष 400 मीटर बाधा दौड़ में ओडिशा के रोशन खड़िया और महिला वर्ग में झारखंड की शिवानी कुमारी ने अपनी अविश्वसनीय रफ्तार के दम पर स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

सिंथेटिक ट्रैक के साथ-साथ फील्ड इवेंट्स में भी जनजातीय बेटियों ने अपनी असाधारण प्रतिभा से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। महिला भाला फेंक स्पर्धा में ओडिशा की धनमती खेस ने 44.79 मीटर की दूरी तय कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं झारखंड की सबीता मुर्मू ने रजत और गुजरात की गमित अपिक्षा ने कांस्य पदक जीतकर अपने राज्यों का गौरव बढ़ाया। महिलाओं की 800 मीटर दौड़ में कर्नाटक की नागिनी ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित की। बस्तर के आधुनिक क्रीड़ा परिसर में आयोजित यह गौरवशाली आयोजन न केवल मेजबान छत्तीसगढ़ की खेल क्षमताओं को उजागर कर रहा है, बल्कि सुदूर जनजातीय अंचलों की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मुख्यधारा से जोड़कर भारतीय खेलों के स्वर्णिम भविष्य की एक ऊर्जावान तस्वीर भी पेश कर रहा है।

महिला ऊंची कूद स्पर्धा ने रोमांच की सारी हदें पार कर दीं। सिंथेटिक ट्रैक पर सुबह से जारी गहमागहमी के बीच जब ऊंची कूद का मुकाबला शुरू हुआ, तो दर्शकों की सांसें थम गईं। स्वर्ण पदक के लिए ओडिशा की दीपा किसान और असम की काहिमा बासुमतारी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। दोनों ही प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने मैदान पर अपनी असाधारण खेल प्रतिभा और जुझारूपन का परिचय देते हुए 1.45 मीटर की ऊंचाई सफलतापूर्वक पार कर ली।

स्टेडियम में मौजूद खेल प्रेमियों और प्रशिक्षकों के बीच उत्साह तब चरम पर पहुँच गया जब दोनों एथलीट समान ऊंचाई पर अटकी रहीं। अंततः विजेता का फैसला तकनीकी आधार पर किया गया। कम प्रयासों में इस कठिन लक्ष्य को हासिल करने के कारण ओडिशा की दीपा किसान को प्रथम घोषित किया गया, और उन्होंने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमा कर अपनी टीम को गौरवान्वित किया। वहीं शानदार प्रदर्शन करने वाली असम की काहिमा बासुमतारी को बेहद मामूली अंतर से रजत पदक से संतोष करना पड़ा। इस स्पर्धा में ओडिशा का दबदबा यहीं नहीं थमा और राज्य की एक अन्य खिलाड़ी कबीता तादिंगी ने 1.43 मीटर की छलांग लगाकर कांस्य पदक अपने नाम किया।

  • Related Posts

    यौमे आज़ादी (स्वतंत्रता दिवस) के अवसर पर सभी मस्जिद, दरगाह, मदरसा में तिरंगा फहराया जाये – डाॅ.सलीम राज

      छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड द्वारा यौमे आजादी (स्वतंत्रता दिवस) के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को राज्यभर की सभी मस्जिद, मदरसा और दरगाह में राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील…

    Read more

    श्यामगिरी में शहीद पूर्व विधायक स्व. भीमा मंडावी को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप ने दी श्रद्धांजलि

      बस्तर की जनता की जीत हुई, नक्सलावाद हार गया – उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा रायपुर, 13 अगस्त 2026/ उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा और वन मंत्री  केदार कश्यप आज दंतेवाड़ा…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां