खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स: चयन ट्रायल 6- से 8 जनवरी को रायपुर और बिलासपुर में क्यूआर कोड और रजिस्ट्रेशन लिंक से कर सकते हैं ऑनलाइन पंजीयन, ट्रायल स्थल पर ऑफलाइन पंजीयन भी होगा

छत्तीसगढ़ के मूल निवासी जनजातीय खिलाड़ी ले सकते हैं चयन ट्रायल में हिस्सा
अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र और आधार कॉर्ड की मूल कॉपी के साथ ट्रायल के लिए पहुंचे खिलाड़ी

 छत्तीसगढ़ की मेजबानी में देश में पहली बार हो रहे खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स में राज्य की ओर से खेलने वाली टीमों के चयन के लिए ट्रायल 6 जनवरी से 8 जनवरी तक रायपुर और बिलासपुर में आयोजित किए जा रहे हैं। नेशनल ट्राइबल गेम्स में सात खेलों को शामिल किया गया है। इसमें भागीदारी के लिए वेट-लिफ्टिंग, कुश्ती, फुटबॉल और हॉकी के खिलाड़ियों का ट्रायल रायपुर में आयोजित किया गया है। वहीं तीरंदाजी, एथलेटिक्स और तैराकी के खिलाड़ियों के ट्रायल बिलासपुर में होंगे। इच्छुक खिलाड़ी मोबाइल नम्बर $91-8871419609 पर फोन कर या वेबसाइट
ीजजचरूध्ध्ेचवतजेलूण्बहण्हवअण्पद के माध्यम चयन ट्रायल संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
चयन ट्रायल में शामिल होने के लिए खिलाड़ी अपना ऑनलाइन पंजीयन क्यूआर कोड और रजिस्ट्रेशन लिंक से कर सकते हैं। सभी ट्रायलस्थलों पर ऑफलाइन पंजीयन भी किए जाएंगे। छत्तीसगढ़ के स्थायी निवासी अनुसूचित जनजाति वर्ग के खिलाड़ी ही चयन ट्रायल में भाग लेने के पात्र होंगे। महिला एवं पुरूष दोनों वर्गों में पात्र खिलाड़ियों के लिए आयु सीमा का कोई बंधन नहीं है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने ट्रायल में हिस्सा लेने पहुंचने वाले सभी खिलाड़ियों से अपने अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र और आधार कॉर्ड/स्थानीय प्रमाण पत्र की मूल कॉपी साथ लाने को कहा है।
रायपुर में होंगे वेट-लिफ्टिंग, कुश्ती, फुटबॉल और हॉकी के ट्रायल
रायपुर के स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा में 6 जनवरी को सवेरे नौ बजे से वेट-लिफ्टिंग, 7 जनवरी को सवेरे नौ बजे से कुश्ती तथा 7 जनवरी और 8 जनवरी को सवेरे नौ बजे से फुटबॉल के लिए ट्रायल होंगे। 7 जनवरी और 8 जनवरी को सवेरे नौ बजे से रायपुर के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में हॉकी खिलाड़ियों का ट्रायल होगा।
तीरंदाजी, एथलेटिक्स और तैराकी के ट्रायल बिलासपुर में
बिलासपुर के स्वर्गीय बी.आर. यादव स्टेडियम में 7 जनवरी को सवेरे नौ बजे से तीरंदाजी और एथलेटिक्स के ट्रायल होंगे। बिलासपुर के सरकंडा स्थित जिला खेल परिसर में 7 जनवरी को सवेरे नौ बजे से तैराकी खिलाड़ियों का ट्रायल होगा।

  • Related Posts

    नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विज्ञान एवं वाणिज्य विषय के अध्ययन-अध्यापन के लिए

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव सरकार की विशेष पहल चालू वित्तीय वर्ष में 2.40 करोड़ रूपए का प्रावधान आर्यभट्ट विज्ञान-वाणिज्य शिक्षण प्रोत्साहन योजना से अनुसूचित जाति एवं जनजाति के विद्यार्थियों को मिल…

    Read more

    वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर एक साथ पांच लाख विद्यार्थियों ने किया सामूहिक गायन रायपुर लोकसभा में गूंजा पूर्ण वंदे मातरम् गीत

    वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर रायपुर लोकसभा क्षेत्र में ऐतिहासिक आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा एवं राजस्व मंत्री  टंकराम वर्मा…

    Read more

    NATIONAL

    आई-पैक रेड केस : ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं, पढ़ें सुप्रीम कोर्ट में ईडी और टीएमसी चीफ के वकीलों की दलीलें

    आई-पैक रेड केस : ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं, पढ़ें सुप्रीम कोर्ट में ईडी और टीएमसी चीफ के वकीलों की दलीलें

    मोहन भागवत ने ‘नोटा’ क्यों नहीं दबाने को कहा?

    मोहन भागवत ने ‘नोटा’ क्यों नहीं दबाने को कहा?

    देश तो आजाद हो गया था पर भारतीय सेना नहीं, एक सवाल जिसने नेहरू को सोचने पर किया मजबूर

    देश तो आजाद हो गया था पर भारतीय सेना नहीं, एक सवाल जिसने नेहरू को सोचने पर किया मजबूर

    भारत की एकता का उत्सव है काशी‐तमिल संगमम्, पढ‍़ें पीएम नरेंद्र मोदी का आलेख

    भारत की एकता का उत्सव है काशी‐तमिल संगमम्, पढ‍़ें पीएम नरेंद्र मोदी का आलेख

    डोनाल्ड ट्रंप की निकल गई हेकड़ी, कहा- सुप्रीम कोर्ट ने टैरिफ को कर दिया रद्द तो हो जाएंगे बर्बाद

    डोनाल्ड ट्रंप की निकल गई हेकड़ी, कहा- सुप्रीम कोर्ट ने टैरिफ को कर दिया रद्द तो हो जाएंगे बर्बाद

    पाकिस्तान में आतंकी बगावत! लश्कर ने सरकार और सेना को दी चुनौती, भारत को दी धमकी

    पाकिस्तान में आतंकी बगावत! लश्कर ने सरकार और सेना को दी चुनौती, भारत को दी धमकी