Ro no D15139/23

अटल घोषणा पत्र के क्रियान्वयन की समीक्षा भी करें मंत्री – कन्हैया 0 नक्शा पास करने के नाम पर लूट और वैध कॉलोनी में पानी नहीं देने की भी होनी चाहिए समीक्षा

रायपुर (IMNBNEWS AGENCY)छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के द्वारा नगर निगमों की समीक्षा किए जाने का स्वागत करते हुए कहा कि मंत्री जी को सबसे पहले नगर निगम के लिए भाजपा द्वारा जारी अटल घोषणा पत्र के क्रियान्वयन की समीक्षा करनी चाहिए ।
उन्होंने कहा कि घोषणा पत्र में वादा किया गया था महिलाओं को संपत्ति कर में पच्चीस प्रतिशत की छूट दी जाएगी पुराना बकाया एक साथ भुगतान करने पर संपूर्ण ब्याज माफ किया जाएगा लेकिन इस दिशा में आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है । इसे तत्काल प्रभाव से लागू करने का आदेश जारी करना चाहिए ।
प्रदेश कांग्रेस महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने कहा कि नगर निगम के सभी जोनों में नक्शा पास करने को लेकर बेहद लूट मची हुई है आम आदमी नक्शा पास करने के लिए बड़ा चढ़ावा चढ़ाने के लिए मजबूर हो रहा है ,अन्यथा महीना तक नक्शा पास करने के लिए लोगों को घुमाया जा रहा है । अवैध प्लाटिंग अवैध निर्माण को पूरा संरक्षण दिया जा रहा है। निगम में अलग-अलग क्षेत्र की फाइलें गायब होने का मामला भी सामने आ रहा है इसकी समीक्षा भी होनी चाहिए । गर्मी प्रारंभ होते ही पेयजल की विकट समस्या प्रारंभ हो चुकी है जल जीवन मिशन के काम अधूरे होने के कारण लोग पानी के लिए त्राहि त्राहि कर रहे हैं , शहर की अनेक वैध कॉलोनीयों में संपत्ति कर सहित अन्य करों के भुगतान के बावजूद मांगने पर भी पेयजल की व्यवस्था नहीं की जा रही है । माननीय मंत्री जी को इस संदर्भ में भी समीक्षा करनी चाहिए ।

  • Related Posts

    ‘विष्णु भैया’ के उपहार से बहनों के सपनों को मिली उड़ान, महतारी वंदन से प्रेमलता बनीं आत्मनिर्भर

    रायपुर, 25 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं…

    Read more

    रायपुर के प्राचीन विरंचिनारायण मंदिर अंखड रामधुनी सप्ताह का समापन संतो ने दिया सनातन राष्ट्र रक्षा का संदेश

    रायपुर ,प्राचीन विरंचीनारायण नरसिंह नाथ मंदिर बुढ़ापारा में आज अंखड रामधूनी सप्ताह के समापन अवसर पर संत महासभा और रायपुर महानगर संत समिति से जुड़े संत विशेष रूप से शामिल…

    Read more

    NATIONAL

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें