Ro no D15139/23

राष्ट्रीय नेटबॉल सीनियर प्रतियोगिता में सरगुजा की खुशबू गुप्ता का छत्तीसगढ़ टीम में चयन

अम्बिकापुर 26 अगस्त 2025/  सरगुजा जिले की प्रतिभाशाली खिलाड़ी खुशबू गुप्ता ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। हरियाणा में आयोजित होने जा रही 4वीं फास्ट फाइव सीनियर नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप के लिए उनका चयन छत्तीसगढ़ राज्य टीम में हुआ है। यह प्रतियोगिता 28 अगस्त से 31 अगस्त 2025 तक हरियाणा में खेली जाएगी।

राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि सरगुजा की खिलाड़ी खुशबू गुप्ता प्रतिदिन गांधी स्टेडियम के बास्केटबॉल ग्राउंड में अभ्यास करती हैं। अपनी निरंतर मेहनत और संघर्ष के बल पर उसने पहले भी नेटबॉल में सरगुजा को कई बड़ी उपलब्धियाँ दिलाई हैं और अब राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ के महिला टीम सम्मिलित होकर राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य के चयनित खिलाड़ियों को  छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्राप्त ट्रैकसूट व किट का वितरण किया गया, इस अवसर पर खेल अधिकारी श्री सुब्रत प्रधान, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के एसएस बघेल तथा नेटबॉल एसोशिएशन के प्रदेश महासचिव राजेश राठौर भी उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय मेडलिस्ट खिलाड़ी को बधाई दिये नेटबॉल संघ सरगुजा के सचिव रजत सिंह, पदाधिकारी सौरभ सिन्हा, गौरव सिंह बिट्टू, के.पी. सिंह, निशांत सिंह गोल्डी, हिमांशु जायसवाल, प्रिया जायसवाल, सहित समस्त जिला नेटबॉल संघ परिवार एवं सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ परिवार ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

  • Related Posts

    घुनघुटा जलाशय में बाढ़ आपदा प्रबंधन को लेकर जिला स्तरीय संयुक्त मॉक ड्रिल आयोजित

    एनडीआरएफ की 03 वाहिनी मुंडली, कटक (ओडिशा) की टीम ने ग्रामीणों एवं संबंधित विभागों को आपदा प्रबंधन के उपायों का दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण अम्बिकापुर 20 अगस्त 2026/   जिले के घुनघुटा…

    Read more

    आबकारी विभाग की अवैध शराब के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही

      अम्बिकापुर 20 अगस्त 2026/   जिला आबकारी अधिकारी  एल. के. गायकवाड के मार्गदर्शन में आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती सरिता साहू के नेतृत्व में बुधवार को  प्राप्त सूचना के आधार पर…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ