Ro no D15139/23

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Collection Day 2: पास या फेल? दूसरे दिन की कमाई ने उड़ाए होश, ‘धुरंधर’ ने कर दिया खेल खराब

 फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं 2’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाई नहीं की. अब दूसरे दिन की कमाई का रिपोर्ट आ गया है. फिल्म में कपिल शर्मा, आयशा खान, त्रिधा चौधरी और पारुल गुलाटी ने काम किया हैं.

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Collection Day 2: कपिल शर्मा की लेटेस्ट रिलीज फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं 2’ 12 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. फिल्म में कपिल के साथ आयशा खान, त्रिधा चौधरी और पारुल गुलाटी ने स्क्रीन शेयर किया है. फिल्म की कहानी कपिल की है, जिसकी तीन-तीन शादी हो जाती है. तीन शादी करने के बाद उनकी जिंदगी में क्या टर्न और ट्विस्ट आता है, ये दिखाया गया है. फिल्म का हिस्सा हीरा वरीना, मनजोत सिंह, असरानी और सुशांत सिंह भी हैं. फिल्म ने ओपनिंग डे पर कोई खास कमाई नहीं की. ऐसे में दूसरे दिन कितनी कमाई हो पाती है, ये जानना दिलचस्प होगा.

‘किस किस को प्यार करूं 2’ ने दूसरे दिन कितनी कमाई की?

फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं’ की सीक्वल है फिल्म  जो साल 2015 में रिलीज हुई थी. धुरंधर की लहर के बीच कपिल शर्मा की फिल्म ने ओपनिंग डे पर कुछ खास नहीं किया है. sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, पहले दिन मूवी ने 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और दूसरे दिन अभी तक 0.01 करोड़ रुपये की कमाई हुई. ये फिलहाल सुबक के आंकड़े है और शाम तक फाइनल नंबर्स आ जाएंगे. टोटल कमाई मूवी ने 1.76 करोड़ रुपये की हो गई है. उम्मीद जताई जा रही कि मूवी वीकेंड पर तगड़ी कमाई कर सकती है.

फिल्म किस ओटीटी पर रिलीज होगी?

‘किस किस को प्यार करूं 2’ अभी रिलीज ही सिनेमाघरों में हुई है, लेकिन इसके ओटीटी रिलीज को लेकर सोशल मीडिया पर खबरें चलने लगी है. ओटीटी प्ले की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म सिनेमाघरों के बाद जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी. रिपोर्ट में बताया गया कि ये फिल्म फरवरी के शुरुआत में जियो हॉटस्टार पर आ सकती है. सब्सक्राइबर ही इस फिल्म का लुत्फ ओटीटी पर उठा पाएंगे. हालांकि मेकर्स ने ऑफिशियल कुछ कहा नहीं है.

  • Related Posts

    तीन दिन में 30 करोड़ भी नहीं कमा पाई सनी देओल की फिल्म, 15 अगस्त के बाद बदला खेल

    Batwara 1947 Box Office Collection Day 3: सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ से वीकेंड पर जिस तरह की कमाई की उम्मीद थी, फिल्म उस पर खरी नहीं…

    Read more

    जॉनी लीवर का 13 साल का दर्द: बोले- स्पॉटलाइट हटी तो अंधेरा दिखा, बुरे वक्त में कोई तस्वीर तक नहीं खिंचवाता

    एक वक्त था, जब जॉनी लीवर के पास वक्त नहीं था. महीने में चार-पांच फिल्में रिलीज होती थीं और एक दिन में पांच फिल्मों की शूटिंग करना भी उनके लिए…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान