Ro no D15139/23

हिमालय के रजनीकांत” की कहानी, गुफाओं में ध्यान, सड़क किनारे खाना और सादा जीवन

रजनीकांत अपने 75वें जन्मदिन पर एक बार फिर चर्चा में हैं, क्योंकि वे लगातार हिमालय की आध्यात्मिक यात्राओं से खुद को रिचार्ज करते हैं. कई बार उन्हें ऋषिकेश की पहाड़ियों में ध्यान करते हुए भी देखा गया है. आज उनके जन्मदिन के मौके पर जानिए उनके हिमालय वाले रूप के बारे में…

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत का आज 75वां जन्मदिन है, और इस मौके पर उनके बारे में एक ऐसी बात पर नजर डालना दिलचस्प है, जिसे ज्यादातर लोग कम जानते हैं. फिल्मों में उनकी धांसू स्टाइल और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के पीछे एक ऐसा साइड भी है, जो बेहद शांत, आध्यात्मिक और पहाड़ों से जुड़ा हुआ है. रजनीकांत सालों से वक्त निकालकर हिमालय की ओर स्पिरिचुअल यात्रा पर जाते रहे हैं. शूटिंग के बीच वे लंबा ब्रेक लेते हैं और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में साधु–संतों के बीच समय बिताते हैं. उनका कहना है कि ये यात्राएं उन्हें अंदर से नई ऊर्जा और सुकून देती हैं, इसलिए अब ये उनकी लाइफ का जरूरी हिस्सा बन चुकी हैं.

रजनीकांत को पहचानना हो जाएगा मुश्किल

कुछ ही दिनों पहले वे ऋषिकेश के स्वामी दयानंद आश्रम पहुंचे थे. वहां संतों से मुलाकात की, गंगा किनारे बैठकर मेडिटेशन किया और शाम को गंगा आरती में शामिल हुए. वायरल फोटोज में वे इतने सिंपल कपड़ों में दिखे कि पहली नजर में पहचानना भी मुश्किल हो जाए. कोई स्टार फील नहीं, बस एक शांत चेहरे वाला इंसान, जो गंगा किनारे बैठकर खुद से मिलने की कोशिश कर रहा हो.

गुफा में ध्यान करते तस्वीर आई थी सामने

रजनीकांत का हिमालय से जुड़ाव यहीं खत्म नहीं होता. वे अल्मोड़ा के द्वाराहाट और डुनागिरि की पहाड़ियों में मौजूद महावतार बाबाजी की गुफाओं में भी ध्यान करते दिखाई दे चुके हैं. ये जगह क्रिया योग साधकों के लिए बेहद खास मानी जाती है. यहां वे कई दिनों तक आश्रम में रहकर सिर्फ साधना और चुप्पी पर फोकस करते हैं.

हिमालय की यात्राएं जमीन से जोड़ती हैं

रजनीकांत कई बार अपने इंटरव्यूज में कह चुके हैं कि शोहरत और पैसे से बाहर–भीतर दोनों तरह की शांति नहीं मिलती. उनके लिए असली राहत मेडिटेशन और आध्यात्मिकता में है. शायद इसलिए हिमालय की ये यात्राएं उन्हें हर बार फिर से जमीन से जोड़ देती हैं और स्क्रीन पर वापस लौटने की ताकत भी देती हैं.

170 से अधिक फिल्मों में किया काम

सुपरस्टार रजनीकांत ने करीब 50 साल के करियर में 170 से अधिक फिल्मों में काम किया है और तमिल के साथ हिंदी, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में भी अच्छा नाम कमाया है. कई फिल्मों ने रिकॉर्ड तोड़े, उनकी स्टाइल और डायलॉग डिलीवरी इतनी पॉपुलर हुई कि उन पर जोक्स, मीम्स और फैन-स्टाइल वीडियो की अलग दुनिया बन गई, जो आज भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड होती रहती हैं.​

  • Related Posts

    तीन दिन में 30 करोड़ भी नहीं कमा पाई सनी देओल की फिल्म, 15 अगस्त के बाद बदला खेल

    Batwara 1947 Box Office Collection Day 3: सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ से वीकेंड पर जिस तरह की कमाई की उम्मीद थी, फिल्म उस पर खरी नहीं…

    Read more

    जॉनी लीवर का 13 साल का दर्द: बोले- स्पॉटलाइट हटी तो अंधेरा दिखा, बुरे वक्त में कोई तस्वीर तक नहीं खिंचवाता

    एक वक्त था, जब जॉनी लीवर के पास वक्त नहीं था. महीने में चार-पांच फिल्में रिलीज होती थीं और एक दिन में पांच फिल्मों की शूटिंग करना भी उनके लिए…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान