Ro no D15139/23

किसान जनक ने आधुनिक तकनीक से मछली पालन अपनाकर सफलता की नई मिसाल कायम की

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का लाभ लेकर पांड लाइनर विधि से करते है मछली पालन
धान की फसल से मछली पालन में ज्यादा मुनाफा
शासन से 4 लाख 20 हजार का अनुदान राशि से अपने खेत में दो तालाब का किया निर्माण
मछली पालन के साथ अन्य लोगों को भी कराएं है रोजगार उपलब्ध

जशपुरनगर   22 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) परंपरागत धान की खेती से आगे बढ़ते हुए ग्राम भीतघरा, बगीचा विकास खंड के किसान जनक यादव ने मत्स्य पालन अपनाकर सफलता की नई मिसाल कायम की है।
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना और आधुनिक पांड लाइनर तकनीक की मदद से आज वे बेहतर उत्पादन और अच्छी आय प्राप्त कर रहे हैं। अगर आप भी मत्स्य पालन से अपनी आय बढ़ाना चाहते हैं, तो कृषि क्रांति एक्सपो 2.0 में अवश्य पधारें।
23 से 25 मार्च 2026 कृषि महाविद्यालय, कुनकुरी जशपुर किसान श्री जनक यादव ने बताया कि धान की परंपरागत खेती को छोड़कर चुना नया रास्ता प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का लाभ लेकर अपने खेत में तालाब का निर्माण कराया और पांडलाइनर तकनीकी अपनाकर उत्पादन किया दुगुना किसान जनक यादव विगत तीन चार वर्षों से मछली पालन करते हैं।
इससे पहले वे धान की खेती करते थे।
मछली पालन विभाग के सहयोग से अपने खेती भूमि में दो तालाब का निर्माण किया और उसी में मछली पालन का काम शुरू किया।
किसान ने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत उन्हें तालाब निर्माण करने के लिए अनुदान की राशि 4 लाख 20 हजार मिला इसके साथ ही मत्स्य पालन के लिए मत्स्य बीज,जाल और आईस बाक्स भी दिया गया ।
धान की फसल से ज्यादा मछली पालन में मुनाफा हो रहा है। लगातार साल भर मछली पालन करते हैं।
धान की खेती में एक फसल ही ले पाते थे जिसमें ज्यादा मुनाफा नहीं हो पाता था।
किसान जनक यादव ने बताया कि मछली पालन के साथ अन्य लोगों को रोजगार भी उपलब्ध कराए हैं।
किसान जनक यादव ने अन्य किसानों से अपील करते हुए कहा कि मछली पालन अपनाकर आर्थिक रूप से बने मजबूत किसान जनक ने मछली पालन विभाग से सम्पर्क करके मछली पालन व्यवसाय को अपनाने की बात कही और केन्द्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने का किया आग्रह किसान ने बताया कि मछली पालन के लिए तलबिया मत्स्य का उत्पादन किया जा रहा है और छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से पांड लाइनर की सुविधा दी जा रही है। जिसमें से आप आसानी से तालाब में पानी भरकर मछली पालन कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि सबसे ध्यान देने वाली बात यह है कि मार्च माह में मत्स्य बीज संग्रहित करना होगा मत्स्य बीज तैयार करने का सबसे अच्छा माह मार्च  , अक्टूबर और नवंबर में इसमें आसानी से मत्स्य बीज तैयार कर सकते हैं। किसानों को नई तकनीक अपनाकर मत्स्य पालन करने का आग्रह किया।
किसान जनक यादव ने बताया कि पांड लाइनर अपना कर मछली पालन का कार्य शुरू किया जा सकता है।
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत बोर और ऑक्सीजन निर्माण के लिए मशीन उपलब्ध कराया गया है। इसका लाभ यह होता है कि तालाब में पानी स्थिर रहता है। पानी कम होने पर पंप के माध्यम से पानी भर सकते है और एक समान मात्रा में पानी तालाब में रख सकते हैं। किसान जनक यादव वर्ष भर मछली पालन करके आर्थिक रूप से मजबूत बन गए हैं और अन्य किसानों के लिए प्रेरणा हैं।

  • Related Posts

    नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक सफलता के बाद बस्तर में विकास की नई गति : मुख्यमंत्री साय

    *नई औद्योगिक नीति से निवेश, रोजगार और औद्योगिक विकास को मिला नया विस्तार*   *नवा रायपुर बन रहा शिक्षा और नई तकनीक का उभरता केंद्र*   *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय…

    Read more

    गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री ने गौशालाओं को डीबीटी से वितरित की 109.79 करोड़ रुपये की अनुदान राशि   भोपाल : IMNB NEWS AGENCY     मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल