Ro no D15139/23

हर घर दस्तक, धमतरी में पल्स पोलियो अभियान के दूसरे दिन स्वास्थ्य कर्मियों ने खटखटाए 1.29 लाख घरों के दरवाजे

*दूसरे दिन सुदूर अंचलों, ईंट-भट्टों और झुग्गियों में पहुंचे स्वास्थ्य कर्मी, 5 हजार 6 बच्चों को पिलाई दो बूंद जिंदगी की*

 

रायपुर, 30 जून 2026/देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के संकल्प के साथ धमतरी जिले में राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान पूरी शिद्दत से चलाया जा रहा है। अभियान के दूसरे दिन स्वास्थ्य विभाग की मुस्तैद टीमों ने श्हर घर दस्तकश् रणनीति के तहत जिले के चप्पे-चप्पे को छाना। 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को सुरक्षा चक्र प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य कर्मी न केवल शहरी गलियों और ग्रामीण पगडंडियों पर पहुंचे, बल्कि ईंट-भट्टों, झुग्गी-झोपड़ियों और सुदूर निर्माण स्थलों तक भी अपनी पहुंच बनाई।

 

*1.29 लाख से अधिक घरों का सघन भ्रमण*

 

इस सघन प्रयास के तहत आज कुल 5,006 बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई गई।1.29 लाख से अधिक घरों का सघन भ्रमणअभियान की व्यापकता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दूसरे दिन टीमों ने जिले भर में 1 लाख 29 हजार से अधिक घरों का सघन दौरा किया। नगरी विकासखंड (सर्वाधिक) 36,254 घर, कुरूद 26,225 घर, धमतरी शहर 25,612 घर, मगरलोड 22,355 घर और गुज़रा विकासखंड में 19,335 घरों का सघन दौरा कर बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई गई। मैदानी अमले ने यह पूरी तरह सुनिश्चित किया कि कोई भी पात्र बच्चा इस राष्ट्रीय सुरक्षा कवच से वंचित न रहने पाए।

 

*जमीनी कार्यकर्ताओं की मुस्तैदी और हाई-रिस्क क्षेत्रों पर फोकस*

 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMO) ने बताया कि अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए विभाग के आला अधिकारियों से लेकर मैदानी स्तर पर मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि पूरी ऊर्जा के साथ जुटे हुए हैं। विशेष रूप से ईंट-भट्टों और मलिन बस्तियों जैसे उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है, ताकि प्रवासी और श्रमिक परिवारों के बच्चों तक भी यह दवा अनिवार्य रूप से पहुंच सके।

 

*अभिभावकों से भावुक अपील*

 

स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी अभिभावकों से जिम्मेदारी निभाने की अपील करते हुए कहा है कि बच्चों का नियमित टीकाकरण बेहद जरूरी है, लेकिन पल्स पोलियो की यह खुराक बच्चों को इस गंभीर व अपंग बना देने वाली बीमारी से उम्र भर सुरक्षित रखने के लिए एक अनिवार्य सुरक्षा कवच है। यदि किसी कारणवश कोई बच्चा दवा पीने से छूट गया है, तो माता-पिता तुरंत अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या मितानिन-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से संपर्क कर अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को यह खुराक जरूर दिलवाएं।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के सुशासन में सुशासन तिहार बना किसानों की उम्मीदों का आधार

      आवेदन पर त्वरित कार्रवाई, किसान को अनुदान पर मिली रोपा लगाने की आधुनिक मशीन मरवाही के किसान श्री विनय अभिषेक सिंह की मांग का हुआ समयबद्ध निराकरण, आधुनिक कृषि…

    Read more

    छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम-2026

      जोखिम आधारित बिजनेस परमिशन व्यवस्था लागू करने वाला देश का पहला राज्य बनेगा छत्तीसगढ़ छोटे कारोबारों को मिलेगी आसान मंजूरी, सेल्फ सर्टिफिकेशन और ऑटो अप्रूवल जैसी सुविधाएं, हर साल…

    Read more

    NATIONAL

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण