Ro no D15139/23

30 साल के होने से पहले जान लें आचार्य चाणक्य की ये 7 बातें, वरना बाद में हाथ लगेगा सिर्फ पछतावा

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय के सबसे ज्ञानी और बुद्धिमान व्यक्ति के तौर पर भी जाना जाता है. भारतीय इतिहास में उन्हें एक महान मार्गदर्शक के तौर पर भी जाना जाता है. अपने जीवनकाल के दौरान उन्होंने जो भी बातें कही थीं, वे आज के डिजिटल युग में भी उतनी ही सच और काम की साबित हो रही हैं. अपनी नीतियों में चाणक्य ने 20 से 30 साल की उम्र के युवाओं के लिए भी कई तरह की बातें कही थीं. उनके अनुसार, किसी भी व्यक्ति के लिए यह उम्र जीवन का सबसे जरूरी समय साबित होती है. उनके अनुसार, यही वह उम्र है जहां आपका एक सही फैसला आपको कामयाबी के शिखर पर ले जा सकता है, और एक गलत कदम आपकी पूरी जिंदगी को भटका सकता है. अगर आपकी उम्र 20 से 30 साल के बीच है, तो आपके लिए आचार्य चाणक्य की इन 7 बातों को अपनी जिंदगी में जितनी जल्दी हो सके, शामिल करना शुरू कर देना चाहिए. इन सभी बातों का पालन करके आप अपने जीवन को सिर्फ कामयाब नहीं, बल्कि खुद को भी एक सफल और समृद्ध इंसान बनाकर रख सकेंगे.

सोच-समझकर अपने दोस्त चुनें

आचार्य चाणक्य का मानना था कि एक बुरा दोस्त उस सांप की तरह होता है जो कभी भी आपको डस सकता है. उनके अनुसार अगर आप जीवन में कामयाब होना चाहते हैं तो यह पूरी तरह से इस बात पर निर्भर करती है कि आप किन लोगों के साथ अपना समय बिताते हैं। अगर आपके दोस्त निगेटिव स्वभाव के, आलसी या गलत आदतों वाले होंगे, तो आप जीवन में कभी आगे नहीं बढ़ पाएंगे. इसलिए हमेशा ऐसे लोगों को अपना दोस्त बनाएं जो आपको आगे बढ़ने के लिए मोटिवेट करें और आपकी गलतियों पर आपको सही सलाह दें.

पैसों की कद्र करना सीखें

जवानी में अक्सर लोग दिखावे और मौज-मस्ती में बहुत सारे पैसे बर्बाद कर देते हैं. आचार्य चाणक्य कहते हैं कि, जो भी व्यक्ति मुसीबत के समय के लिए पैसे बचाकर नहीं रखता, वह खुद अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारता है. उनके अनुसार 30 साल की उम्र से पहले आपको पैसे कमाने के साथ-साथ उन्हें सही जगह इनवेस्ट करना और बचाना भी सीख लेना चाहिए. यह बात याद रखिए, बुरा वक्त कभी बताकर नहीं आता और उस समय आपका बचाया हुआ पैसा ही आपका सबसे बड़ा मददगार साबित होता है.

सीक्रेट्स को छुपाकर रखना सीखें

आजकल के युवा सोशल मीडिया और असल जिंदगी में अपने दिल की हर बात दूसरों से शेयर कर देते हैं. आचार्य चाणक्य ने साफ शब्दों में कहा है कि अपने जीवन के जरूरी प्लान और अपनी कमजोरियां आपको कभी भी किसी को नहीं बतानी चाहिए. जब आप अपने सीक्रेट्स दूसरों को बता देते हैं, तो लोग सही समय आने पर उसका फायदा उठा सकते हैं. उनके अनुसार आपको अपने काम बिलकुल ही खामोशी से करने चाहिए ताकि आपकी सफलता शोर मचा पाए.

असफलता से डरना छोड़ें और रिस्क लेना सीखें

चाणक्य नीति के अनुसार अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो असफलता के डर से आपको कभी पीछे नहीं हटना चाहिए. उनके अनुसार जो व्यक्ति हारने से डरता है, वह कभी बड़ी जीत हासिल नहीं कर सकता. वे कहते हैं कि 30 साल से पहले की उम्र किसी भी चीज को ट्राय करने और सीखने के लिए सबसे बेस्ट साबित होती है. अगर आप इस उम्र में फेल भी हो जाते हैं, तो आपको एक ऐसा एक्सपीरियंस मिलता है जो जिंदगी की किसी किताब में नहीं लिखा होता.

हर किसी पर भरोसा न करें

जवानी के दिनों में अक्सर हम लोगों की मीठी बातों में फंस जाते हैं और उन पर बहुत ही जल्दी भरोसा कर लेते हैं. चाणक्य नीति के अनुसार, किसी भी व्यक्ति पर तब तक पूरी तरह भरोसा नहीं करना चाहिए जब तक आप उसे अच्छे से परख न लें. उनके अनुसार कई बार लोग अपने फायदे के लिए आपके बहुत करीब आते हैं और इसी वजह से आपको हर समय सतर्क रहना चाहिए और इमोशंस में बहकर कोई बड़ा फैसला लेने की गलती नहीं करनी चाहिए.

समय की कीमत समझना भी जरूरी

आचार्य चाणक्य के मुताबिक, किसी भी व्यक्ति के लिए उसका समय ही सबसे कीमती धन होता है. जो युवा अपने इस कीमती समय को फालतू की चीजों में, गॉसिप करने में या फिर आलस में गंवा देते हैं, उन्हें बाद में पछताना ही पड़ता है. अगर आप एक बेहतर लाइफ चाहते हैं तो 30 साल की उम्र से पहले अपने करियर और गोल्स को लेकर सीरियस हो जाइए. हर दिन का एक टारगेट सेट करें और उसे पूरा करने में अपनी पूरी ताकत लगा दें.

अपनी सेहत का ख्याल रखना सीखें

आचार्य चाणक्य के अनुसार करियर और पैसों की भागदौड़ में युवा अक्सर अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं. उनका हमेशा से यह मानना था कि एक कमजोर शरीर के साथ आप कभी भी अपनी सफलता का आनंद नहीं ले सकते. अगर आप अपनी सेहत को दुरुस्त रखना चाहते हैं तो हमेशा ही अच्छा खाना खाइए, रोज थोड़ा एक्सरसाइज करिए और मेंटली शांत रहना भी सीख जाइये. अगर आपका शरीर और दिमाग हेल्दी रहेगा, तभी आप लाइफ में सही फैसले ले पाएंगे.

  • Related Posts

    बारिश में सबसे ज्यादा खिलते हैं गुलाब की ये 5 वैरायटी, जो आपके गार्डन की बढ़ा देंगी खूबसूरती

    Best Rose Varieties for Monsoon: बारिश का मौसम सिर्फ हरियाली ही नहीं लाता, बल्कि बागवानी करने वालों के लिए भी यह सबसे अच्छा समय माना जाता है. इस मौसम में मिट्टी…

    Read more

    72 घंटे बाद होगा भव्य आगाज, CM सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन, पहली बार लेजर शो से जगमगाएगी अजगैवीनगरी

    Sultanganj Shravani Mela 2026: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के शुभारंभ में अब सिर्फ 72 घंटे शेष हैं. 28 जुलाई को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सुलतानगंज के नमामि गंगे घाट…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार