Ro no D15139/23

थाईलैंड और कंबोडिया में युद्ध के बाद ट्रैवल करना सुरक्षित है या खतरनाक? जानिए, वरना हो सकता है पछतावा

थाईलैंड और कंबोडिया सीमा पर एयरस्ट्राइक के बाद तनाव बढ़ गया है. बॉर्डर क्रॉसिंग बंद हैं और कई मंदिरों तक पहुंच रोक दी गई है. यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

दक्षिण-पूर्व एशिया का हाल इन दिनों कुछ ठीक नहीं है. थाईलैंड और कंबोडिया के बीच जो झड़पें पिछले कुछ महीनों से रुक-रुक कर चल रही थीं, वह एक बार फिर बढ़ गईं. सोमवार को थाईलैंड ने सीमा के पास एयरस्ट्राइक की और इसके बाद दोनों देशों ने एक-दूसरे पर पहले हमला करने का आरोप लगा दिया. यह वही इलाका है जहां अक्टूबर में डोनाल्ड ट्रंप की पहल पर सीजफायर हुआ था. अब वही सीजफायर टूटता दिख रहा है.

हाल ही में दोनों देशों के बीच जोरदार लड़ाई हुई थी, जिसमें रॉकेट और भारी तोपों का इस्तेमाल हुआ था. 48 लोगों की मौत हुई थी और करीब तीन लाख लोग घर छोड़ने पर मजबूर हो गए थे. ऊपर से पिछले हफ्ते आई बाढ़ ने थाईलैंड की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं. पर्यटन के लिहाज से दोनों देश दुनिया भर में मशहूर हैं. कंबोडिया का अंगकोर वाट और राजधानी फ्नोम पेन्ह, वहीं थाईलैंड का बैंकॉक, चियांग माई, फुकेट और कोह समुई हर साल करोड़ों लोगों को अपनी ओर खींचते हैं. हालांकि ये जगहें सीमा से दूर हैं, लेकिन बॉर्डर बंद होने का असर यात्रियों पर पड़ सकता है.

Thailand Cambodia Border Dispute in Hindi: कहां हुई झड़पें?

रॉयल थाई एयर फोर्स (RTAF) का कहना है कि एयरस्ट्राइक का निशाना हथियार डिपो, कमांड सेंटर और सप्लाई रूट थे, जिन्हें थाई सीमा के लिए सीधा खतरा माना गया. फिलहाल थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सभी लैंड बॉर्डर क्रॉसिंग बंद कर दिए गए हैं. न कोई अंदर आ सकता है, न कोई बाहर जा सकता है. जुलाई 2025 में दोनों देशों में लड़ाई हुई थी और रॉकेट और आर्टिलरी का इस्तेमाल हुआ था. 23 सितंबर को भी गोलीबारी हुई है. थाईलैंड-कंबोडिया की सीमा और सभी क्रॉसिंग अभी भी बंद हैं.

सीमा के पास मौजूद कुछ मंदिर प्रीह विहीर, ता क्रबे और टैमोन थॉम पर्यटकों के लिए बंद हैं. इन इलाकों में जरूरत के बिना यात्रा न करने की सलाह दी गई है. इसका मतलब है कि तनाव बना हुआ है, लेकिन अभी तक दोनों देशों की तरफ से थाईलैंड या कंबोडिया जाने को लेकर कोई बड़ी चेतावनी नहीं दी गई है. (Thailand Cambodia Travel Safety Update in Hindi)

क्या छुट्टियां रद्द की जा सकती हैं?

अब अधिकांश यात्रियों का सवाल है कि क्या छुट्टी रद्द करने पर पैसे वापस मिलेंगे? चूंकि थाईलैंड और कंबोडिया की यात्रा को असुरक्षित घोषित नहीं किया है, इसलिए एयरलाइन या ट्रैवल कंपनी पर रिफंड देने की कोई जबरदस्ती नहीं है. ट्रिप रद्द करने की शर्तें आपकी टूर कंपनी या एयरलाइन पर निर्भर करेंगी. ट्रैवल इंश्योरेंस भी तब तक पैसा नहीं देता जब तक सरकार ‘बहुत जरूरी स्थिति’ वाली चेतावनी न दे दे. इसलिए सबसे अच्छा तरीका है कि अपने ट्रैवल एजेंट और इंश्योरेंस कंपनी से सीधे बात करें.

  • Related Posts

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

      *{शत शत नमन – 3 अप्रैल 1680 को 50 वर्ष की आयु में छत्रपति शिवाजी महाराज का स्वर्गवास हुआ था। शत शत नमन}* क्या आप अंदर से परेशान हैं…

    Read more

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    NASA Artemis-II: 50 साल से अधिक समय बाद अमेरिका के अंतरिक्ष यात्री फिर से चंद्रमा के चारों ओर की यात्रा पर निकल गए. नासा ने बुधवार को आर्टेमिस-II मिशन के तहत…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत