Ro no D15139/23

संभाग स्तरीय युवा संसद-कोण्डागांव बना सिरमौर, सुकमा और कांकेर ने भी मनवाया लोहा

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र का ऑडिटोरियम गुरुवार को युवा संसद के सत्र और पक्ष-विपक्ष की तीखी बहसों का गवाह बना। यहाँ आयोजित संभाग स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता 2025-26 में बस्तर संभाग के सातों जिलों से आए प्रतिभागियों ने संसदीय कार्यप्रणाली का ऐसा जीवंत मंचन किया कि उपस्थित दर्शक और निर्णायक भी मंत्रमुग्ध हो गए। इस कड़े मुकाबले में कोण्डागांव जिले ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया और संभाग में अपना परचम लहराया।
प्रतियोगिता का परिणाम काफी रोमांचक रहा, जहाँ सुकमा जिले ने कोण्डागांव को कड़ी टक्कर दी। सुकमा के युवाओं ने अपनी तार्किक क्षमता के बल पर उपविजेता द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं कांकेर जिले ने तीसरा स्थान सुनिश्चित किया। इस आयोजन में बस्तर संभाग के सभी सात जिलों बस्तर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, सुकमा, बीजापुर, कांकेर और कोण्डागांव के 40-40 प्रतिभागियों के दल ने हिस्सा लिया। कुल 280 युवाओं ने संसद की कार्यवाही, प्रश्नकाल और विधायी प्रक्रियाओं को मंच पर बखूबी उतारा। प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के लिए एक विशेष निर्णायक मंडल का गठन किया गया था, जिसमें डॉ. सोनाली कर, डॉ. चेतना पद्माक्षी ठाकुर, डॉ. नीता मिश्रा, डॉ. रेशमा कौशल और डॉ. विनीता पाण्डेय शामिल थीं। निर्णायकों ने संसदीय भाषा, अनुशासन और विषय की समझ के आधार पर अपना निर्णय दिया।

  • Related Posts

    तीन दिवसीय कुंवरगढ़ महोत्सव शुरू, पहले दिन आरू साहू, कविता वासनिक, सुनील सोनी एवं हास्य कलाकार हेमलाल कौशल ने दी शानदान प्रस्तुति

    रायपुर 01 अप्रैल 2026/ धरसींवा क्षेत्र के ऐतिहासिक स्थल कुंवरगढ़ में तीन दिवसीय कुंवरगढ़ महोत्सव (31 मार्च से 2 अप्रैल) का शानदार शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के पहले दिन सांस्कृतिक संध्या…

    Read more

    जहां संस्कृति का सम्मान होता है, वहीं से विकास की नई शुरुआत होती है — मुख्यमंत्री श्री साय लोक-आस्था, परंपरा और विकास का संगम बना कुँवरगढ़ महोत्सव

      रायपुर  01 अप्रैल 2026/छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विकास के संगम का सशक्त प्रतीक ‘कुँवरगढ़ महोत्सव’ का कल 31मार्च  को धरसींवा  में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा भव्य…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…