Ro no D15139/23

कोरिया जिला बना शिक्षा का अग्रदूत, शाला प्रवेशोत्सव पर मेधावी विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय सम्मान

*राज्य स्तर पर दसवीं में चौथा, बारहवीं में दूसरा स्थान प्राप्त कर रचा कीर्तिमान*

रायपुर, 30 जून 2025/ शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कोरिया जिला एक बार फिर पूरे छत्तीसगढ़ में अग्रणी बनकर उभरा है। शैक्षणिक सत्र 2024-25 में राज्य स्तरीय बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले जिले के मेधावी विद्यार्थियों को आज शाला प्रवेशोत्सव के अवसर पर सम्मानित किया गया। यह गरिमामयी सम्मान समारोह बैकुंठपुर स्थित जिला पंचायत ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक, शिक्षकगण और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

कोरिया जिले ने वर्ष 2024-25 की दसवीं बोर्ड परीक्षा में राज्य में चौथा स्थान और बारहवीं परीक्षा में दूसरा स्थान हासिल किया है। जिले का दसवीं का परिणाम 92.33% और बारहवीं का परिणाम 92.42% रहा, जो कि राज्य के औसत परीक्षा परिणाम दसवीं में 76% और बारहवीं में 81% से काफी बेहतर है। पिछली वर्ष की तुलना में यह एक उल्लेखनीय प्रगति है, जहां वर्ष 2023-24 में दसवीं में नवां और बारहवीं में सातवां स्थान मिला था, वहीं इस वर्ष यह स्थान ऊंचे स्तर पर पहुंचा।

कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों की सतत निगरानी और अभिभावकों के सहयोग को दिया। उन्होंने बताया कि ‘मिशन 100’ के अंतर्गत परीक्षा से पहले कमजोर छात्रों के लिए विशेष कक्षाएं चलाई गईं और ऑनलाइन शिक्षा की भी समुचित व्यवस्था की गई। इसके साथ ही राज्य शासन द्वारा निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों के वितरण के साथ क्यू आर कोड आधारित डिजिटल एक्सेस भी छात्रों को उपलब्ध कराया गया।

कलेक्टर श्री त्रिपाठी ने कहा कि हमारा लक्ष्य आने वाले वर्षों में जिले को राज्य में सर्वोच्च स्थान दिलाना है। कोरिया जिला अब शिक्षा की दृष्टि से प्रेरणा बनेगा और शिक्षक-छात्र-पालक की तिकड़ी इस दिशा में निरंतर प्रयासरत रहेगी।

सम्मान समारोह में सोनहत और बैकुंठपुर क्षेत्र से बड़ी संख्या में छात्र, शिक्षक व पालक पहुंचे और बच्चों की इस उपलब्धि पर खुशी जताई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र और शॉल से सम्मानित किया गया।

  • Related Posts

    गुरु घासीदास विश्वविद्यालय द्वारा रूरल टेक्नोलॉजी विभाग में सुरभि पांडेय को मिला डॉक्टरेट उपाधि

    रायपुर, दिनांक 26 जुलाई 2026/ गुरु घासीदास विश्वविद्यालय द्वारा रूरल टेक्नोलॉजी विभाग में कु. सुरभि पांडेय को डॉक्टरेट उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने अपना शोध कार्य डॉ. भास्कर चौरसिया…

    Read more

    प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ में गूंजा कोरबा का जल संरक्षण मॉडल

    *’कैच द रेन’ अभियान में नगर निगम के नवाचारों की प्रधानमंत्री ने की सराहना*   रायपुर 26 जुलाई 2026/ जल संरक्षण के क्षेत्र में कोरबा जिले के नवाचारों और जनभागीदारी…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार