Ro no D15139/23

ग्रामीण बच्चों के लिए सुनहरा अवसर: नवोदय, प्रयास और सैनिक स्कूल में प्रवेश की मिलेगी निःशुल्क तैयारी

*स्कूल शिक्षा विभाग की अभिनव पहल*

रायपुर, 30 जून 2025/ सरगुजा जिले के ग्रामीण क्षेत्र के मेधावी और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश दिलाने के उद्देश्य से स्कूल शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन द्वारा एक नवाचारपूर्ण पहल की जा रही है। इस पहल के तहत चयनित 100 ग्रामीण संकुलों में नवोदय विद्यालय, प्रयास आवासीय विद्यालय और सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी कराई जाएगी। यह कार्यक्रम 16 जुलाई 2025 से शुरू होगा।

इस प्रशिक्षण योजना का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और अन्य कमजोर वर्ग के होनहार छात्रों को गुणवत्ता आधारित शिक्षा का लाभ दिलाना है, जिससे वे राष्ट्रीय स्तर की संस्थाओं में प्रवेश पाकर अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में कदम बढ़ा सकें। बच्चों को न केवल विषयों की तैयारी कराई जाएगी, बल्कि मॉडल प्रश्न पत्र, परीक्षा रणनीति और समय प्रबंधन जैसे आवश्यक पहलुओं पर भी मार्गदर्शन मिलेगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम सप्ताहांत में हर शनिवार और रविवार आयोजित किया जाएगा ताकि बच्चों की नियमित पढ़ाई प्रभावित न हो। प्रशिक्षण सत्रों का संचालन अनुभवी शिक्षकों और विषय विशेषज्ञों द्वारा किया जाएगा, जो बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों से अवगत कराएंगे।

जिला कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को भी शहरों की तरह समान अवसर मिल सकेंगे। उन्होंने जिले के स्कूल शिक्षा विभाग को निर्देश दिए हैं कि कार्यक्रम को गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ सफलतापूर्वक संचालित किया जाए। यह पहल शैक्षणिक समानता और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है। उम्मीद है कि इससे बड़ी संख्या में ग्रामीण बच्चे नवोदय, प्रयास और सैनिक स्कूलों में प्रवेश प्राप्त कर जिले और प्रदेश का नाम गौरवान्वित करेंगे। कार्यक्रम की नियमित निगरानी और समीक्षा की जाएगी ताकि ज़रूरत के अनुसार उचित मार्गदर्शन और संसाधन उपलब्ध कराए जा सकें।

  • Related Posts

    स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने किया दृश्य संवाद 2026 का शुभारंभ

      तस्वीरों में उतरा छत्तीसगढ़, फोटो जर्नलिस्टों का हुआ सम्मान रायपुर प्रेस क्लब में विश्व फोटोग्राफी दिवस पर तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ रायपुर, 19 अगस्त 2026/स्वास्थ्य मंत्री  श्याम…

    Read more

    कुंदनपाल में शुरू हुआ नया आधार सेवा केंद्र, अब गांव में ही मिलेंगी आधार संबंधी सुविधाएं

      मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल से ग्रामीणों को घर के पास मिल रही डिजिटल सुविधा रायपुर, 19 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ