Ro no D15139/23

क्षितिज शेट्ठी बने ऊर्जा आत्मनिर्भर, पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना से बिजली बिल हुआ शून्य

रायपुर 09 अक्टूबर 2025/सूर्य का प्रकाश हमारे जीवन में ऊर्जा, प्रकाश और स्वास्थ्य का संचार करती है। यह प्राकृतिक शक्ति हमारे जीवन विकास के साथ-साथ अब घरों को मुफ्त बिजली भी प्रदान कर रही है। ऐसा संभव हो पाया है पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से, ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में श्री क्षितिज शेट्ठी अम्बिकापुर निवासी एक प्रेरणादायक उदाहरण है। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेकर अपने घर की छत पर 5 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप प्लांट लगवाया है। इस पहल के बाद वे अब सिर्फ उपभोक्ता नहीं, बल्कि ऊर्जा आत्मनिर्भर बन चुके हैं।

श्री शेट्ठी बताते हैं कि सोलर प्लांट लगाने के बाद से उन्हें अब बिजली बिल जमा नहीं करना पड़ता। उनकी सौर ऊर्जा उत्पादन क्षमता घरेलू खपत से अधिक है, जिससे अतिरिक्त बिजली ग्रिड में जमा हो रही है। उन्होंने बताया कि पहले हर महीने दो से ढाई हजार रुपये तक का बिजली बिल आता था, लेकिन अब बिल शून्य है। अब मैं अपनी बिजली खुद बनाता हूं और पर्यावरण संरक्षण में योगदान भी दे रहा हूं, इस योजना से न केवल आर्थिक लाभ हो रहा है बल्कि प्राकृतिक संसाधनों की बचत और पर्यावरण प्रदूषण को कम करने में भी मदद मिल रही है। श्री क्षितिज शेट्ठी ने फरवरी माह में सोलर रूफटॉप प्लांट लगवाया था। उस समय उन्हें केंद्र सरकार से 78 हजार की सब्सिडी प्राप्त हुई थी। अब राज्य सरकार भी अलग-अलग क्षमता के अनुसार अतिरिक्त सब्सिडी दे रही है, जिससे यह योजना आम नागरिकों के लिए और अधिक लाभकारी बन गई है।

उन्होंने बताया कि सोलर पैनल की लागत तीन से चार साल में पूरी वसूल हो जाती है, जबकि कंपनी 20 वर्ष तक की वारंटी प्रदान करती है। इस प्रकार आने वाले वर्षों में वे बिना किसी अतिरिक्त खर्च के मुफ्त बिजली का लाभ उठाएंगे। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सरकार जब सब्सिडी दे रही है, तो हर नागरिक को इसका लाभ अवश्य उठाना चाहिए। इससे बिजली खर्च बचेगा और पर्यावरण संरक्षण में हम सभी सहभागी बनेंगे।

प्रधानमंत्री सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना का उद्देश्य हर घर को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाना और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देना है। श्री क्षितिज शेट्ठी का यह कदम इस दिशा में एक जीवंत उदाहरण है, जिन्होंने यह साबित किया कि जब आम नागरिक ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ता है, तो पूरा समाज सौर ऊर्जा क्रांति की ओर कदम बढ़ाता है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ‘‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’’ अभियान को मिल रहा जन-जन का साथ

      प्रदेशभर में हरित छत्तीसगढ़ के संकल्प को मिल रही नई गति, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में वृहद वृक्षारोपण एवं एटीएम ट्री वाहन का शुभारंभ रायपुर, 25 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय…

    Read more

    500 विद्यालयों में पोषण, पर्यावरण और सहभागिता का संगम, बैगलेस डे पर सूरजपुर की अनूठी पहल

      पोषण वाटिका, न्योता भोजन और पौधारोपण से बच्चों को मिली व्यवहारिक शिक्षा, मध्यान्ह भोजन में शामिल होंगी ताजी सब्जियां रायपुर 25 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ में विद्यालयों को शिक्षा के…

    Read more

    NATIONAL

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…