Ro no D15139/23

मानसिक तनाव से उबरने की प्रेरक मिसाल: सखी वन स्टॉप सेंटर रायगढ़ ने दी पीड़िता को नई जिंदगी की राह

रायपुर, 9 अक्टूबर 2025/ सखी वन स्टॉप सेंटर रायगढ़ की तत्परता और समर्पित देखरेख से मानसिक तनाव से जूझ रही एक महिला ने नया जीवन पाया है। समय पर मिले परामर्श, उपचार और भावनात्मक सहयोग के चलते आज वह न केवल स्वस्थ है, बल्कि परिवार के साथ सामान्य जीवन जी रही है।

यह मामला 18 जून 2025 को माननीय न्यायालय रायगढ़ के समक्ष प्रस्तुत हुआ था। सुनवाई के दौरान न्यायालय ने महिला की असामान्य मानसिक स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल सहायता और मनोवैज्ञानिक परामर्श की आवश्यकता बताई। जिला महिला एवं संरक्षण अधिकारी ने बताया कि न्यायालय में चाइल्ड लाइन परियोजना अधिकारी और सखी सेंटर के अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति में कैमरा प्रोसिडिंग के माध्यम से पीड़िता से बातचीत की गई। पूछताछ के दौरान उसके जवाब असंबद्ध थे और बार-बार घर जाने की जिद करने पर न्यायालय ने मानसिक दबाव की संभावना जताई।

न्यायालय के निर्देश पर पीड़िता को तत्काल सखी वन स्टॉप सेंटर रायगढ़ में अस्थायी आश्रय दिया गया और मानसिक स्वास्थ्य उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रायगढ़ भेजा गया। 19 जून को चिकित्सकीय परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने आवश्यक दवाएं दीं। नियमित इलाज और सखी सेंटर के सतत सहयोग से उसकी मानसिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार आने लगा।

उपचार और परामर्श के पश्चात पीड़िता को उसके माता-पिता के सुपुर्द किया गया और फिर एक माह तक चिकित्सा निगरानी में पति के साथ रखा गया। सतत फॉलोअप और मानसिक समर्थन से 21 अगस्त 2025 को उसने अपने ससुराल लौटने की इच्छा व्यक्त की और लिखित रूप से सखी वन स्टॉप सेंटर का आभार जताते हुए प्रकरण को समाप्त करने का निवेदन किया।

वर्तमान में वह अपने पति और शिशु के साथ स्वस्थ, सुरक्षित और खुशहाल जीवन व्यतीत कर रही है। वह नियमित रूप से मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में फॉलोअप कर रही है और सखी सेंटर से जुड़े रहकर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी साझा करती है। सखी वन स्टॉप सेंटर रायगढ़ का यह प्रयास इस बात का उदाहरण है कि समय पर मिली सहायता, परामर्श और मानवीय संवेदना किसी भी संकटग्रस्त महिला के जीवन में उम्मीद और स्थिरता ला सकती है।

  • Related Posts

    सीएसआर साझेदारी से पोषण और बाल विकास कार्यक्रमों को मिलेगी नई गति महिला एवं बाल विकास विभाग ने उद्योगों के साथ बनाई दीर्घकालिक सहयोग की रणनीति

      “आप सबके सहयोग से हम स्वर्णिम छत्तीसगढ़ बनाएंगे” – प्रमुख सचिव  शहला निगार आंगनबाड़ी केंद्रों के उन्नयन, कुपोषण उन्मूलन, महिला सशक्तिकरण और नवाचार आधारित परियोजनाओं पर विस्तृत मंथन रायपुर,…

    Read more

    प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण का अनूठा संगम है नंदनवन जंगल सफारी 320.15 हेक्टेयर में फैला नंदनवन जंगल सफारी बना प्रकृति प्रेमियों और पर्यटकों का पसंदीदा केंद्र

      नंदनवन जंगल सफारी नवाँ रायपुर में पर्यटकों के लिए कई प्रकार की रोमांचक सफारी राइड्स उपलब्ध हैं, जिनमें शाकाहारी सफारी, टाइगर सफारी, भालू सफारी और लायन सफारी प्रमुख हैं।…

    Read more

    NATIONAL

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए