Ro no D15139/23

दिव्यांगता से आत्मनिर्भरता की ओर कु. तेजस्वी साहू

महासमुंद विकासखंड अंतर्गत ग्राम मचेवा की 24 वर्षीय कु.तेजस्वी साहू 90 प्रतिशत अस्थिबाधित दिव्यांग हैं। वर्ष 2020 में एक गंभीर दुर्घटना के कारण उनकी स्पाइनल कॉर्ड में चोट आई, जिससे उनके शरीर का निचला भाग लगभग पूर्णतः पैरालिसिस हो गया तथा दाहिना हाथ भी पूरी तरह से कार्य करने में असमर्थ हो गया। लंबे उपचार और ऑपरेशन के बाद वे बैठने की स्थिति में तो आ सकीं, लेकिन चलने-फिरने, आवागमन और रोजगार के अवसर उनके लिए अत्यंत कठिन हो गए थे। सीमित संसाधनों और शारीरिक अक्षमता के कारण उनका आत्मविश्वास भी प्रभावित हो रहा था।
उनकी स्थिति समाज कल्याण विभाग के संज्ञान में आने के बाद उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन की शुरुआत हुई। उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती संगीता सिंह उनके घर जाकर उनकी वास्तविक स्थिति और आवश्यकताओं को समझा तथा हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। जिसके फलस्वरूप कु. तेजस्वी साहू को 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इसके साथ ही समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्रदाय योजना के अंतर्गत उन्हें मोटराइज्ड ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई गई, जिससे वे अब अपने दैनिक कार्यों का निष्पादन स्वयं कर पा रही हैं और उनकी आत्मनिर्भरता में वृद्धि हुई है।
इसके अलावा कु. तेजस्वी साहू को समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित बहु दिव्यांग विशेष विद्यालय, महासमुंद में अंशकालीन शिक्षक के रूप में सेवा का अवसर भी प्रदान किया गया। इस पहल से उन्हें सम्मानजनक रोजगार मिला। आज कु. तेजस्वी साहू आत्मविश्वास के साथ अपना जीवन जी रही हैं और अन्य दिव्यांगजनों के लिए प्रेरणा बन गई हैं। उन्होंने जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया है, जिनके प्रयासों से उन्हें आवागमन का साधन, आर्थिक सहयोग और रोजगार प्राप्त हुआ तथा उनके जीवन को नई दिशा मिली।

  • Related Posts

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने सर्व यादव समाज के नवीन कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

    *न्यू शांति नगर बालको स्थित राधे कृष्ण मंदिर में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए उद्योग मंत्री, चंद्रपुर विधायक एवं महापौर* रायपुर 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा –…

    Read more

    वर्ष 2024-25 में जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार दे चुकी है 3000 करोड़ का अग्रिम राज्यांश

    रायपुर, 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में ही राज्यांश की 3000 करोड़ रुपए की पूरी राशि…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…