Ro no D15139/23

केरेगांव की बैंक सखी लक्ष्मी ध्रुव की कुमार ने की प्रशंसा

*बैंक सखी बनने के सफर की जानकारी भी ली*

धमतरी, 16 जून 2025/ नई दिल्ली से आए केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी श्री हृदयेश कुमार ने केरेगांव के धरती आबा संतृप्तिकरण शिविर में बैंक सखी श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव के काम की भूरि-भूरि प्रशंसा की। सिर पर पल्लू, चूडियों भरे हाथ लेकिन लैपटॉप के की बोर्ड पर पड़ती उंगलियों ने श्री कुमार को बैंक सखी के स्टॉल पर रूकने के लिए विवश किया। बैंक सखी के स्टॉल पर रूककर श्री हृदयेश कुमार ने केरेगांव की श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव से बैंक सखी बनने के बारे में पूरी जानकारी ली। लक्ष्मी ध्रुव ने बताया कि वे एम.ए. तक पढ़ी हैं, परन्तु नौकरी या रोजगार के सीमित अवसरों के चलते उन्होंने बैंक सखी बनने ंका निर्णय लिया। लक्ष्मी ने बताया कि कम्प्यूटर का बेसिक ज्ञान उन्हें पहले से ही था, जिससे बैंकिंग क्षेत्र में काम आसान हो गया। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने गांव में ही रहकर लोगों को बैंक से जुड़ी सुविधाएं देना शुरू किया। मनरेगा मजदूरी, महतारी वंदन योजना, पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि, बीमा, आधार अपडेट, नया खाता खोलना, मनी ट्रांसफर, एटीएम कार्ड अप्लाई करना जैसे अनेक जरूरी सेवाएं अब ग्रामीणों को घर बैठे मिल रही हैं। बैंक सखी बनने के बाद लक्ष्मी को हर महीने औसतन 4 से 5 हजार रुपये का कमीशन मिल जाता है, जिससे वे अपने परिवार का सहयोग भी कर रही हैं और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर भी बन चुकी हैं। श्री कुमार ने लक्ष्मी के इस काम की प्रशंसा की और उन्हें गांव की दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बताया। उन्होंने लक्ष्मी को इमानदारी से काम करने, ग्रामीणों को बैकिंग सुविधाओ का लाभ दिलाने की समझाईश दी और उनके अच्छे भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

  • Related Posts

    कलेक्टर की पहल से धमतरी में हाईटेक खेती की ओर कदम ड्रोन तकनीक से किसानों को मिलेगा लाभ

    धमतरी, 02 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में ‘सहकारिता से समृद्धि’ के उद्देश्य को धरातल पर उतारते हुए कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में नवाचार…

    Read more

    कर्मयोगी भारत अंतर्गत साधना सप्ताह की शुरुआत, सेवा गुणवत्ता और कार्यशैली सुधार पर जोर

        धमतरी, 02 अप्रैल 2026/ कर्मयोगी भारत पहल के अंतर्गत जिले में 2 अप्रैल से 8 अप्रैल 2026 तक “साधना सप्ताह” का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री…

    Read more

    NATIONAL

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?