Ro no D15139/23

कुरूद में ₹4.72 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक इंडोर हॉल, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण केंद्र”

धमतरी, 13 अगस्त 2025/ राज्य शासन ने खेल सुविधाओं के विस्तार और युवाओं को उत्कृष्ट प्रशिक्षण अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए कुरूद, जिला धमतरी में इंडोर हॉल निर्माण के लिए ₹472.17 लाख (रुपये चार करोड़ बहत्तर लाख सत्रह हजार) की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। यह स्वीकृति छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत दी गई है।

निर्माण कार्य के लिए प्रस्तावित ₹55.37 लाख की राशि नॉन एस.ओ.आर. कार्य हेतु सक्षम अधिकारी की स्वीकृति की शर्त के साथ स्वीकृत की गई है। यह परियोजना वित्तीय वर्ष 2025-26 में मांग संख्या 43 के अंतर्गत संचालित होगी।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कुरूद में बनने वाला यह इंडोर हॉल क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा तोहफ़ा साबित होगा।

कुरूद विधायक श्री अजय चंद्राकर के विशेष प्रयास और सतत पहल से यह योजना मूर्त रूप ले रही है। उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन से कुरूद एवं धमतरी जिले के खिलाड़ियों को अत्याधुनिक इंडोर खेल सुविधाएं प्राप्त होंगी, जिससे खेल प्रतिभाओं को निखारने में मदद मिलेगी।

निर्मित होने वाला यह इंडोर हॉल बैडमिंटन, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल और बास्केटबॉल जैसे खेलों के लिए एक आधुनिक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इसकी सुविधाओं का लाभ न केवल कुरूद और धमतरी जिले के खिलाड़ी उठाएंगे, बल्कि आसपास के जिलों के युवा भी यहां आकर बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे और विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग ले सकेंगे।

राज्य शासन का यह निर्णय ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों में खेल अधोसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। इससे खेलों में रुचि रखने वाले युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही उच्चस्तरीय प्रशिक्षण एवं प्रतिस्पर्धी माहौल मिलेगा, जिससे उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय हर मंच से कहते है कि “खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण और राज्य की प्रतिष्ठा बढ़ाने का माध्यम है। सरकार हर संभव प्रयास कर रही है कि प्रदेश के खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं, बेहतर प्रशिक्षण और अवसर उपलब्ध कराए जाएं।”

यह पहल न केवल खेल के क्षेत्र में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करेगी, बल्कि छत्तीसगढ़ के खेल मानचित्र को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

  • Related Posts

    महाविद्यालयों के प्राचार्यों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने कहा—आर्थिक कठिनाई के कारण किसी छात्रा की पढ़ाई नहीं छूटनी चाहिए छात्रवृत्ति और रोजगारपरक प्रशिक्षण से युवाओं को जोड़ने कलेक्टर ने दिए निर्देश

      धमतरी, 17 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज जिले के शासकीय महाविद्यालयों एवं पॉलिटेक्निक कॉलेजों के प्राचार्यों की समीक्षा बैठक लेकर उच्च शिक्षा में प्रवेश, छात्रवृत्ति योजनाओं…

    Read more

    कुरूद में बनेगा नवीन पशु चिकित्सालय भवन, स्टाफ क्वार्टर की भी होगी सुविधा

      शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ होगा , क्षेत्र के पशुपालकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी ।” धमतरी, 17 अगस्त 2026। जिले के कुरूद नगर में पशुपालकों को बेहतर…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान