Ro no D15139/23

जगदलपुर में आज होगा श्रमिक सम्मेलन जनप्रतिनिधियों के हाथों होगा हितग्राहियों का सम्मान

जगदलपुर, 9 अप्रैल 2026/ जिला मुख्यालय में कल शुक्रवार को श्रमिक कल्याण की दिशा में एक बड़ा आयोजन होने जा रहा है। श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ पंजीकृत श्रमिकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से शुक्रवार 10 अप्रैल को जगदलपुर के वीर सावरकर भवन में श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें क्षेत्र के निर्माण श्रमिकों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।

इस सम्मेलन में पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत सहायता राशि के चेक वितरित किए जाने के साथ ही मौके पर ही नए श्रमिकों के लिए पंजीकरण शिविर भी लगाया जाएगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के सांसद श्री महेश कश्यप, विधायक श्री किरण सिंह देव एवं अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे, जिनके कर-कमलों द्वारा श्रमिकों को प्रमाण पत्र और सहायता राशि का वितरण किया जाएगा। श्रम पदाधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार यह आयोजन छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के निर्देशों के तहत किया जा रहा है। इसका मुख्य लक्ष्य अधिक से अधिक निर्माण श्रमिकों को विभागीय योजनाओं के दायरे में लाकर उनके जीवन स्तर में सुधार करना है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने अम्बिकापुर में भटगांव विधानसभा के पूर्व विधायक पंडित रविशंकर त्रिपाठी की प्रतिमा का किया अनावरण

      अम्बिकापुर 09 अप्रैल 2026/  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने सरगुजा जिला प्रवास के दौरान अम्बिकापुर में पीडब्ल्यूडी ऑफिस के पास पंडित रविशंकर त्रिपाठी चौक में भटगांव विधानसभा के पूर्व…

    Read more

    प्रोजेक्ट सुरक्षा के तहत शासकीय कर्मचारियों को मिला जीवनरक्षक प्रशिक्षण शिक्षा विभाग के सहायक शिक्षक एवं प्रधान पाठकों ने सीखा प्राथमिक उपचार और सीपीआर

    रायपुर, 09 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के निर्देशन में जिला प्रशासन रायपुर एवं रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा रायपुर के संयुक्त प्रयास से “प्रोजेक्ट सुरक्षा” कार्यक्रम के अंतर्गत…

    Read more

    NATIONAL

    खड़गे भाजपा के धुरंधर,दो बयानों से दोनों पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली, हिंदुओं को ठेस; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खड़गे भाजपा के धुरंधर,दो बयानों से दोनों पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली, हिंदुओं को ठेस; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    PM मोदी ने बताया क्यों जरूरी है महिला आरक्षण बिल, सभी पार्टियों से मांगा समर्थन

    PM मोदी ने बताया क्यों जरूरी है महिला आरक्षण बिल, सभी पार्टियों से मांगा समर्थन

    हवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

    हवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

    सीजफायर के बाद पाकिस्तान का बड़ा दांव, अमेरिका और ईरान को भेजा न्योता

    सीजफायर के बाद पाकिस्तान का बड़ा दांव, अमेरिका और ईरान को भेजा न्योता

    खत्म हुई जंग! ट्रंप ने किया दो हफ्ते के सीजफायर का ऐलान, ईरान होर्मुज खोलने पर राजी

    खत्म हुई जंग! ट्रंप ने किया दो हफ्ते के सीजफायर का ऐलान, ईरान होर्मुज खोलने पर राजी

    मेयर मीनल चौबे परेशान मोबाईल से, हमेशा बैटिंग की नीतिश ने, कोई आए जो लड़ाई छुड़वाए-ट्रम्प; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मेयर मीनल चौबे परेशान मोबाईल से, हमेशा बैटिंग की नीतिश ने, कोई आए जो लड़ाई छुड़वाए-ट्रम्प; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….