Ro no D15139/23

श्रम मंत्री देवांगन 17 जनवरी को प्रदेश के 75543 श्रमिक परिवारों को लगभग 28.41 करोड़ रूपए की सहायता राशि का करेंगे वितरण

रायपुर, 16 जनवरी 2025/ श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन 17 जनवरी शुक्रवार को शाम 4 बजे अपने शंकर नगर स्थित निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा प्रदेश के 75 हजार 543 श्रमिक परिवारों को 28.41 करोड़ की राशि के सामग्री एवं अन्य सहायता राशि का डीबीटी के माध्यम से भुगतान करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश के श्रमवीरों को आर्थिक मदद एवं उन्हें संबल बनाने के लिए छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। मंडल द्वारा 42 हजार 071 निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 5 करोड़ 54 लाख 38 हजार रूपए की राशि के निःशुल्क गणवेश एवं पुस्तक कॉपी वितरित की जाएगी। इसी तरह 2351 श्रमिकों को मिनीमाता महतारी जतन योजना के तहत 4 करोड़ 70 लाख 20 हजार रूपए, 62 श्रमिकों को मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर सुरक्षा उपकरण सहायता योजना अंतर्गत 93 हजार, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना के 39 श्रमिकों को 39 लाख रूपए तथा मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक दीर्घायु सहायता योजना के 1 श्रमिक को 20 हजार रूपए की सहायता राशि वितरित करेंगे।
इस तरह मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के 210 श्रमिकों को 2 करोड़ 14 लाख रूपए, मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना अंतर्गत 500 श्रमिकों को 59 लाख 24 हजार, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत 3928 श्रमिकों को 7 करोड़ 85 लाख 60 हजार रूपए तथा मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना के 22 हजार 337 श्रमिकों को 4 करोड़ 51 लाख 25 हजार रूपए की सहायता राशि का भुगतान करेंगे।
इसी प्रकार मुख्यमंत्री श्रमिक औजार सहायता योजना के 1800 श्रमिकों को 62 लाख 26 हजार रूपए की सहायता राशि का भुगतान करेंगे। मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना अंतर्गत 734 श्रमिकों को एक करोड़ 46 लाख 80 हजार, मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजना के तहत 1482 श्रमिक परिवारों को 54 लाख 90 हजार रूपए तथा मुख्यमंत्री सिलाई मशीन सहायता योजना के तहत 28 श्रमिक परिवारों को 2 लाख 21 हजार रूपए की सहायता राशि का लाभ देंगे।

  • Related Posts

    ‘आजादी की धुन’ स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करने का सुनहरा अवसर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    ‘आजादी की धुन’ में इतिहास का गौरव, वर्तमान का कर्तव्य और भविष्य का संकल्प : मुख्यमंत्री श्री साय*   *मुख्यमंत्री श्री साय संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित ‘आजादी की धुन’ समारोह…

    Read more

    बिहान से जुड़कर संज्योति चौहान बनीं बैंक सखी, ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाएं देकर हासिल की आत्मनिर्भरता

    *स्व-सहायता समूह से मिले ऋण से शुरू किया बैंक सखी का कार्य, हर माह 8 से 9 लाख रुपये का कर रहीं लेन-देन*   रायपुर, 12 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    NATIONAL

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम