Ro no D15139/23

03 अगस्त को होगी प्रयोगशाला परिचारक भर्ती परीक्षा, सरगुजा जिले में बनाए गए 14 परीक्षा केंद्र

गोपनीयता और सुरक्षा के साथ होगी परीक्षा, अभ्यर्थियों के लिए जारी दिशा-निर्देश

अम्बिकापुर 01 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा प्रयोगशाला परिचारक भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन आगामी 03 अगस्त 2025, रविवार को किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए जिले में कुल 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 6423 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

यह परीक्षा पूर्वान्ह 11ः00 बजे से दोपहर 01ः15 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने सभी केंद्रों पर कड़ी निगरानी और सख्त व्यवस्था सुनिश्चित की है। गोपनीय सामग्री का वितरण, केंद्रों की निगरानी और उत्तरपुस्तिका की सुरक्षित जमा प्रक्रिया को लेकर पर्यवेक्षकों और केंद्राध्यक्षों की नियुक्ति कर दी गई है।

परीक्षा केंद्रों पर तैनात किए गए पर्यवेक्षक और केंद्राध्यक्ष
जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक केंद्र के लिए एक पर्यवेक्षक अधिकारी और एक केंद्राध्यक्ष की नियुक्ति की गई है। यह अधिकारी परीक्षा से एक घंटा पूर्व सुबह 8ः00 बजे जिला कोषालय, अंबिकापुर स्थित स्ट्रॉंग रूम से गोपनीय सामग्री प्राप्त करेंगे और परीक्षा के पश्चात उत्तर पुस्तिकाएं राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबिकापुर में जमा कराएंगे।

परीक्षार्थियों के लिए दिशा-निर्देश
अभ्यर्थियों को व्यापमं की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड करना अनिवार्य है। कोई भी प्रवेश पत्र डाक द्वारा नहीं भेजा गया है। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में सुबह 9ः00 बजे तक पहुंचना अनिवार्य है। सुबह 10ः30 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। फोटो युक्त मूल पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट, पैन कार्ड आदि) लाना अनिवार्य है। हल्के रंग के आधी बांह के कपड़े पहनें। जूते पहनना वर्जित है, केवल चप्पलों की अनुमति होगी। परीक्षा कक्ष में मोबाइल, घड़ी, बैग, बेल्ट, टोपी, स्कार्फ, आभूषण या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।परीक्षा के आरंभ और अंतिम 30 मिनट में परीक्षा कक्ष से बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षार्थियों को पहचान पत्र जांच और फ्रिस्किंग प्रक्रिया से गुजरना होगा।

सहायता हेतु संपर्क
परीक्षा से जुड़ी किसी जानकारी या समस्या के लिए अभ्यर्थी व्यापमं की हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780, 8269801982 (समयः सुबह 10ः00 बजे से शाम 5ः30 बजे तक) पर संपर्क कर सकते हैं।

कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने परीक्षा की गोपनीयता, सुरक्षा एवं निष्पक्ष संचालन के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि परीक्षा संचालन में किसी भी तरह की लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    गांधी स्टेडियम अंबिकापुर में मल्लखंभ का भव्य शुभारंभ, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में पारंपरिक खेलों का दमदार प्रदर्शन

    14 राज्यों की टीमों की भागीदारी, पोल व रोप मल्लखंभ सहित विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दिखाया कौशल अम्बिकापुर 02 अप्रैल 2026/  खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत सरगुजा जिले…

    Read more

    कुश्ती सीखने के लिए स्विमिंग पूल में जॉब करने वाली देबी डायमारी की मेहनत लाई रंग, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में जीता रजत

      देबी ने सात साल की उम्र में ही अपने माता-पिता को खो दिया था, इसके बाद उन्हें अपने चाचा-चाची के साथ रहना पड़ा और आर्थिक मुश्किलों का सामना करना…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत