Ro no D15139/23

जिले में शांतिपूर्ण  सम्पन्न हुई प्रयोगशाला परिचारक भर्ती परीक्षा 14 परीक्षा केंद्रों में 5469 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

अम्बिकापुर 03 अगस्त 2025/  छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा आयोजित प्रयोगशाला परिचारक लिखित भर्ती परीक्षा आज जिले में शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। परीक्षा दोपहर 11ः00 बजे से 01ः15 बजे तक चली, जिसमें कुल 6423 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 5469 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। वहीं 954 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

जिले में बनाए गए थे 14 परीक्षा केंद्र
परीक्षा के सफल संचालन हेतु सरगुजा जिले में कुल 14 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे। राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शासकीय राजमोहिनी देवी कन्या महाविद्यालय, शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज सहित प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में यह परीक्षा आयोजित हुई। सर्वाधिक उपस्थिति शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज (428 अभ्यर्थी) में दर्ज की गई।

प्रशासन रहा सतर्क, व्यवस्था रही चाक-चौबंद
परीक्षा की गोपनीयता एवं पारदर्शिता बनाए रखने हेतु जिला प्रशासन द्वारा विशेष निगरानी रखी गई। प्रत्येक केंद्र पर नियुक्त केंद्राध्यक्षों एवं पर्यवेक्षक अधिकारियों ने समय पर स्ट्रॉन्ग रूम से गोपनीय सामग्री प्राप्त कर परीक्षा केंद्रों में पहुंचाई और उत्तरपुस्तिकाएं परीक्षा के पश्चात निर्धारित स्थान पर जमा करवाईं।

  • Related Posts

    गांधी स्टेडियम अंबिकापुर में मल्लखंभ का भव्य शुभारंभ, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में पारंपरिक खेलों का दमदार प्रदर्शन

    14 राज्यों की टीमों की भागीदारी, पोल व रोप मल्लखंभ सहित विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दिखाया कौशल अम्बिकापुर 02 अप्रैल 2026/  खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत सरगुजा जिले…

    Read more

    कुश्ती सीखने के लिए स्विमिंग पूल में जॉब करने वाली देबी डायमारी की मेहनत लाई रंग, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में जीता रजत

      देबी ने सात साल की उम्र में ही अपने माता-पिता को खो दिया था, इसके बाद उन्हें अपने चाचा-चाची के साथ रहना पड़ा और आर्थिक मुश्किलों का सामना करना…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत