Ro no D15139/23

प्रयोगशाला परिचारक परीक्षा 3 अगस्त को, बस्तर जिले में बनाए गए 9 परीक्षा केंद्र

जगदलपुर । छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल द्वारा प्रयोगशाला परिचारक (चतुर्थ श्रेणी) भर्ती परीक्षा रविवार 03 अगस्त को समय सुबह 11 बजे से दोपहर 1ः15 बजे तक आयोजित की जाएगी। उक्त परीक्षा बस्तर जिले के 9 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी, जिनमें शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धरमपुरा, शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज धरमपुरा, शासकीय दंतेश्वरी महिला महाविद्यालय शांति नगर, शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जगदलपुर, शासकीय बहुउद्देशीय हायर सेकेंडरी स्कूल जगदलपुर, बाल विहार हायर सेकेंडरी स्कूल जगदलपुर, स्वामी आत्मानंद एक्सीलेंट इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स धरमपुरा, स्वामी विवेकानंद शासकीय एक्सीलेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल अग्रसेन चैक जगदलपुर तथा स्वामी आत्मानंद एक्सीलेंट इंग्लिश मीडियम शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल रेलवे कॉलोनी जगदलपुर शामिल हैं। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से ढाई घंटा पहले पहुंचना अनिवार्य है। प्रवेश से पूर्व मेटल डिटेक्टर से परीक्षार्थियों की पूरी जांच की जाएगी। फर्जी परीक्षार्थियों और पहचान संबंधी अनियमितताओं को रोकने के लिए निरीक्षकों द्वारा एक पहचान पत्र के सत्यापन की कार्यवाही की जाएगी। परीक्षा केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण (जैसे बाली, झुमका, मोबाइल), बेल्ट, जूता, मोजा, हाथ में घड़ी, धागे, किसी भी प्रकार का संचार साधन, स्कॉर्फ, टोपी, चश्मा तथा अन्य कोई भी अनुचित वस्तु पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। परीक्षार्थियों को हल्के रंग के हाफ टी-शर्ट, हल्के कपड़े एवं पैरों में चप्पल पहन कर आना होगा। कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है। परीक्षार्थियों को अपने साथ प्रवेश पत्र और वर्तमान के दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है।
इस परीक्षा के सफल संचालन हेतु डिप्टी कलेक्टर श्री मायाचंद चंद्रा (मो० 99267-59295) नोडल अधिकारी और शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धरमपुरा-2, के प्राचार्य डॉ अनिल श्रीवास्तव (मो० 98274-91253) समन्वयक नियुक्त किए गए हैं। वहीं शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ० अजय सिंह ठाकुर (मो० 70009-74126) को सहायक समन्वयक नियुक्त किया गया है।

  • Related Posts

    ‘पावस प्रसंग’ में शास्त्रीय नृत्य एवं संगीत से साकार हुई वर्षा ऋतु की मनोहारी छटा

    प्रकृति के उल्लास, पावस के सौंदर्य और मानवीय संवेदनाओं को कलाकारों ने दी भावपूर्ण अभिव्यक्ति   रायपुर, 22 अगस्त 2026। संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा भारतीय शास्त्रीय कला परंपरा और…

    Read more

    रक्षाबंधन से पहले बहनों को विष्णु भैया का महतारी वंदन उपहार

    *30 किस्तों में 19,444.33 करोड़ रुपये से अधिक की राशि महिलाओं के खातों में अंतरित*   *महतारी वंदन की राशि से बहनें मनाएंगी रक्षाबंधन का पर्व, घर-परिवार की खुशियों में…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से