Ro no D15139/23

गर्मी में न हो पानी की कमी, अभी से शुरू करें काम

समय सीमा की बैठक में कलेक्टर के निर्देश

पंचायत फंड से भी करा सकेंगे बोरवेल पम्पों की मरम्मत

धमतरी । समय सीमा की साप्ताहिक बैठक में आज कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने जिले में गर्मी के मौसम में पानी की समस्या वाली जगहों पर विशेष फोकस किया। उन्होंने पहले ही अधिकारियों को ऐसे स्थानों की पहचान कर पेयजल आपूर्ति के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। आज समय सीमा की साप्ताहिक बैठक में कलेक्टर ने इसकी विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने आने वाले दिनों में पानी की आपूर्ति बनाए रखने के लिए अधिकारियों को अभी से काम शुरू कर देने के निर्देश बैठक में दिए। कलेक्टर ने पानी की कमी वाले स्थानों पर जलस्त्रोतों की पहचान कर अभी से ही पानी पहुंचाने की वैकल्पिक व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। श्री मिश्रा ने ऐसे स्थानों पर जरूरत के अनुसार ज्यादा गहराई वाले नलकूप खोदने की सलाह दी। कलेक्टर ने पंचायतों में संचालित पेयजल योजनाओं में लगे बोरवेल पम्पों की मरम्मत आवश्यकतानुसार पंचायत फंड से भी कराने को कहा। उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और सिंचाई विभाग के अधिकारियों सहित तीनों अनुभागों को एसडीएम से भी इस बारे में जानकारी ली।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पानी की समस्या वाले जगहों पर पानी की आपूर्ति बनाए रखने के लिए कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। अभी से ही गर्मी में जलस्तर नीचे जाने वाले नलकूपों की पहचान कर उनमें राईजर पाईप बढ़ाने का काम शुरू किया जा रहा है। खराब हेण्डपम्पों की भी पूरी पहचान कर उन्हें सुधारने का काम शुरू किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि जिले में नलकूपों में राईजर पाईप बढ़ाने के लिए पर्याप्त संख्या में पाईप उपलब्ध हैं। स्पेयर पार्ट्स भी मौजूद हैं। अधिकारियों ने यह भी बताया कि आवश्यकतानुसार ही नए बोरवेल खोदने का काम किया जाएगा, जिसके लिए भी कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। अधिकारियों ने बताया कि नगरी क्षेत्र में 13 ग्राम पंचायतों की पहचान पानी की समस्या वाले क्षेत्र के रूप में की गई है। इन पंचायतों में टेंकर के माध्यम से पानी पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। इसी तरह कुरूद क्षेत्र में 10 और मगरलोड क्षेत्र में 2 ग्राम पंचायतें में पानी की समस्या की पहचान की गई है, यहां भी लोगों को पर्याप्त पानी उपलबध कराने के लिए जरूरी व्यवस्थाएं की जा रहीं हैं। धमतरी क्षेत्र में 11 ग्राम पंचायतों में पानी की समस्या देखी जा रही है। इसके साथ ही नगरनिगम क्षेत्र में भी गर्मी के दिनों में पानी की कमी से निपटने के लिए जरूरी काम शुरू कर दिए गए हैं।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान