Ro no D15139/23

पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता बरतने पर विकासखण्ड लखनपुर के खाद्य निरीक्षक लखेश्वर प्रसाद वर्मा निलंबित

अम्बिकापुर 18 सितम्बर 2025/  कार्यालय कलेक्टर (खाद्य शाखा) अम्बिकापुर द्वारा आदेश जारी किया गया है। जिसमें विकासखण्ड लखनपुर के खाद्य निरीक्षक श्री लखेश्वर प्रसाद वर्मा को 16 जुलाई 2025 को पत्र जारी कर संदिग्ध राशन कार्डों के भौतिक सत्यापन एण्ट्री कार्य में प्रगति नहीं होने, 25 अगस्त को डी.डी राशि जमा कार्य में प्रगति नहीं होने, 04 सितम्बर को डीओ मात्रा में सुधार हेतु प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं करने के कारण,  कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। जिसपर उक्त किसी भी नोटिस का जवाब प्रस्तुत  नहीं किया गया, ना ही कार्यों में प्रगति लाया गया। आज की स्थिति में विकासखण्ड लखनपुर में 278 संदिग्ध राशन कार्डों के भौतिक सत्यापन एण्ट्री कार्य शेष है। जिला कार्यालय अंबिकापुर में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में श्री वर्मा बिना किसी सूचना के निरंतर अनुपस्थित रहते हैं, जिससे विकासखण्ड लखनपुर के पीडीएस संबंधी समस्त कार्य प्रभावित हो रहे है। श्री वर्मा द्वारा विकासखण्ड लखनपुर अंतर्गत उचित मूल्य दुकानों का निरीक्षण/पर्यवेक्षण में लापरवाही बरतने के कारण हितग्राहियों को नियमित रूप से खाद्यान्न प्राप्त करने में असुविधा होने के संबंध में लगातार जनशिकायतें प्राप्त हो रही है। श्री लखेश्वर प्रसाद वर्मा का उक्त कृत्य छ.ग. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत है।

कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने आदेश जारी कर श्री लखेश्वर प्रसाद वर्मा को पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता बरतने के कारण छ.ग. सिविल सेवा आवरण नियम 1965 का उल्लंघन किये जाने के फलस्वरूप, छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 (1) (क) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन काल में श्री वर्मा का मुख्यालय जिला कार्यालय (खाद्य शाखा) अम्बिकापुर नियत किया गया है। सक्षम अनुमति के बिना नियत मुख्यालय नहीं छोड़ने कहा गया है। निलम्बन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

  • Related Posts

    स्माइल योजना के क्रियान्वयन हेतु स्वैच्छिक संस्थाओं स्थानीय निकायों से प्रस्ताव आमंत्रित

    अम्बिकापुर 01 अप्रैल 2026/   समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने बताया कि SCHEME OF SUPPORT FOR MARGINALIZED INDIVDUALS FOR LIVELIHOOD AND ENTERPRISES (SMILE)  योजनांतर्गत भिक्षावृत्ति में लिप्त व्यक्तियों का…

    Read more

    18 शासकीय ग्रामीण तालाब का मत्स्य पालन हेतु पट्टा आबंटित

    अम्बिकापुर 01 अप्रैल 2026/   मत्स्य पालन विभाग के उप संचालक ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन की मछली पालन नीति निर्देश अन्तर्गत जिले के सीतापुर, लुण्ड्रा, मैनपाट, उदयपुर तथा अम्बिकापुर विकासखण्ड…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत