Ro no D15139/23

महिला सशक्तिकरण की दिशा में ‘दीदी के गोठ’ कार्यक्रम का जिलेभर में सामुहिक श्रवण

जिला पंचायत सीईओ हुए शामिल, महिलाओं को आजिविका गतिविधियों से जुड़ने के लिए किया प्रोत्साहित
“दीदी के गोठ“ सामुदायिक रूप से संगठित होने और आपसी सहयोग से आगे बढ़ने की दिशा में सहायक

अम्बिकापुर 18 सितम्बर 2025/  महिला सशक्तिकरण और आजीविका संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रेडियो पर प्रसारित होने वाले लोकप्रिय कार्यक्रम ‘दीदी के गोठ’ कार्यक्रम का आज सामुदायिक श्रवण जिले भर में किया गया। अम्बिकापुर के दरिमा में रोशनी आजीविका क्लस्टर में जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल शामिल हुए और महिला समूहों का उत्साहवर्धन किया।

इस सामुदायिक श्रवण में क्लस्टर से जुड़ी 29 ग्राम पंचायतों के महिला स्व सहायता समूहों की दीदियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। सामूहिक रूप से कार्यक्रम सुनने के बाद महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए और इस पहल को आत्मनिर्भरता की दिशा में उपयोगी बताया।

इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल ने कहा कि शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाएं तभी सफल होंगी जब महिलाएं पूरी जिम्मेदारी से आगे बढ़कर उनमें भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि समूह की 4332 महिलाओं ने अपने स्वीकृत आवासों को पूर्ण करने के लिए 3.87 करोड़ रुपये का लोन लिया है। वहीं, 146 जनमन आवास के लिए 23.73 लाख रुपये का लोन लिया गया है।

उन्होंने जानकारी दी कि अब तक 397 ग्राम पंचायतों में 561 समूहों ने सेंट्रिंग प्लेट का कार्य शुरू किया है। इसके अलावा 18 जन-मन ग्राम पंचायतों में 18 समूहों ने सेंट्रिंग प्लेट का कार्य कर रहे हैं। सीईओ ने आगे बताया कि 9 सदस्य मिक्सर मशीन से आमदनी कमा रहे हैं और 14 नए मिक्सर मशीन स्वीकृत कर कार्य प्रारंभ कराया जा रहा है।

साथ ही 6 सदस्य  सीमेंट, बालू और गिट्टी आदि के व्यवसाय से आय अर्जित कर रही हैं, जबकि 242 सदस्य ईंट निर्माण के कार्य से जुड़कर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं। माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा इनको डीलर दीदी कहा जाता है प् इन गतिविधियों के परिणामस्वरूप 470 महिलाएं ‘लखपति दीदी क्लब’ में शामिल हो चुकी हैं।

उन्होंने महिला समूहों को वूमेन लेड लोन योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बताया कि बैंक लिंकेज राशि का सही उपयोग करके महिलाएं बड़े स्तर पर रोजगारमूलक गतिविधियों को संचालित कर सकती हैं। उन्होंने महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि सेंट्रिग प्लेट, मिक्सर मशीन और अन्य स्थानीय मांग वाले व्यवसायों को अपनाकर महिलाएं अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकती हैं और लखपति दीदी बनने की दिशा में आगे बढ़ सकती हैं।

इस अवसर पर महिला समूहों की दीदियों ने भी अपने अनुभव साझा किए। कुछ महिलाओं ने बताया कि पहले वे केवल घरेलू कार्यों तक सीमित थीं, लेकिन बिहान योजना और स्व सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्होंने बकरी पालन, मशरूम , सेंट्रिग प्लेट, गन्ना उत्पादन और गुड़ बनाने जैसे कार्यों से अपनी आजीविका का साधन बनाया है। कई महिलाएं अब हर महीने नियमित आय अर्जित कर रही हैं और परिवार की जरूरतें पूरा करने के साथ बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर भी ध्यान दे पा रही हैं।

‘‘दीदी के गोठ“’ कार्यक्रम न केवल सूचना और प्रेरणा का माध्यम है, बल्कि यह महिलाओं को सामुदायिक रूप से संगठित होने और आपसी सहयोग से आगे बढ़ने की दिशा में भी सहायक है। सामूहिक श्रवण से महिला समूह की दीदियां एक-दूसरे के अनुभवों से सीख लेकर नई दिशा में कार्य करने का संकल्प लेती हैं।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान