Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना में भूमि स्वामी अधिकार अभिलेख वितरण कार्यक्रम

झाबुआ जिले के 50 ग्रामों में 4286 अधिकार अभिलेखों का वितरण किया गया

भोपाल । प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा केंद्र स्तरीय कार्यक्रम में हितग्राहियों को प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना में झाबुआ जिले में ई-वितरण कार्यक्रम महिला बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया की अध्यक्षता में हुआ। झाबुआ जिले के 50 ग्रामों के अंतर्गत 4,286 अधिकार अभिलेखों का वितरण किया गया।

महिला-बाल विकास मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में स्वामित्व योजना में लोगों को योजना का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इस महत्वकांक्षी योजना के माध्यम से भूमि और संपत्ति के रिकार्ड डिजिटलीकरण एवं मालिकाना हक का लाभ अधिक से अधिक लोगों को प्राप्त होगा। मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि संपत्ति कार्ड से कई प्रकार की परेशानियों का हल हो सकेगा। उन्होंने स्वामित्व योजना के लाभार्थियों को शुभकामनाएं देकर निरन्तर विकास के पथ पर अग्रसर रहने की कामना की। मंत्री सुश्री भूरिया ने कार्यक्रम में स्वच्छ भारत एवं नशा मुक्त भारत की शपथ दिलायी।

कलेक्टर नेहा मीना ने बताया कि स्वामित्व योजना अंतर्गत जिले में ड्रोन फ्लॉय ग्रामों की कुल संख्या 396, अधिकार अभिलेख तैयार किए गए कुल ग्रामों की संख्या 334, पूर्व वितरित ग्रामों की संख्या 284, जिनमें कुल 15 हजार 142 अधिकार अभिलेख वितरित किए गए हैं। कलेक्टर ने कहा कि प्रतीकात्मक रूप से कुछ हितग्राहियों को स्वामित्व कार्ड दिये जा रहे है, शेष हितग्राहीयों को पृथक से एवं ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यक्रम कर और घर-घर जाकर वितरण किया जाएगा।

कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री भास्कर गाचले, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार एवं बढ़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    प्रदेश में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं-निर्बाध आपूर्ति रहेगी जारी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    एलपीजी सहित अन्य ईंधन के परिवहन, भंडारण और वितरण पर फोकस मुख्य सचिव श्री जैन ने कलेक्टर्स के साथ की वी.सी. भोपाल (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने…

    Read more

    जनजातीय अंचल के विकास में खेत और किसान की अच्छी सेहत जरूरी : राज्यपाल पटेल

    राज्यपाल सिकल सेल एनीमिया जागरूकता, बीज एवं कृषि उपकरण वितरण कार्यक्रम में हुए शामिल भोपाल (IMNB NEWS AGENCY) राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास…

    Read more

    NATIONAL

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में

    भारत और दुनिया के सामने गिड़गिड़ा रहा US, ईरानी विदेश मंत्री ने ट्रंप प्रशासन पर कसा तंज

    भारत और दुनिया के सामने गिड़गिड़ा रहा US, ईरानी विदेश मंत्री ने ट्रंप प्रशासन पर कसा तंज

    राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में 14 और 15 मार्च को होगी बैठक, जीत का फॉर्मूला किया जाएगा सेट

    राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में 14 और 15 मार्च को होगी बैठक, जीत का फॉर्मूला किया जाएगा सेट

    रिपोर्ट का दावा: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर ने हमले में एक पैर भी गंवाया

    रिपोर्ट का दावा: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर ने हमले में एक पैर भी गंवाया