Ro no D15139/23

सरगुजा वनमण्डल में अवैध नीलगिरी कटाई पर बड़ी कार्रवाई

रायपुर, 11 मार्च 2025/वन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देश पर और मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख व्ही श्रीनिवास राव के मार्गदर्शन में सरगुजा वनमण्डल ने नीलगिरी लकड़ी की अवैध कटाई और परिवहन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। वन अधिकारियों को वन संपदा की सुरक्षा के लिए सतर्क रहने और कठोर कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं। कई स्थानों पर छापेमारी कार्रवाई कर अवैध रूप से संग्रहित लकड़ी जब्त की गई, वहीं अवैध परिवहन में संलिप्त वाहनों को भी राजसात कर दिया गया। वन विभाग की इस कार्रवाई से अवैध लकड़ी तस्करों में हड़कंप मच गया है।

वनमंडलाधिकारी सरगुजा वनमंडल से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब वनोपज परिवहन के लिए नेशनल ट्रांसिट पास सिस्टम (एनटीपीएस) पोर्टल से ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य कर दिया गया है। मैन्युअल टी.पी. जारी करने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि लखनपुर परिक्षेत्र में 28 नग नीलगिरी लट्ठा (5.045 घ.मी.) और 2 नग बल्ली जप्त की गई तथा अम्बिकापुर परिक्षेत्र में हाईड्रा वाहन और नीलगिरी लट्ठा लोड ट्रक (सी.जी. 15 ए.सी. 4127) जब्त की गई है। इसी तरह अंबिकापुर परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मेण्ड्राकला में लकड़ियों के अवैध भंडारण भंडारण पर राजस्व विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं और लखनपुर परिक्षेत्र में निजी भूमि पर कटे वृक्षों के भंडारण पर जांच के आदेश दिए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि सरगुजा वनमंडल कार्यालय में टिम्बर एसोसिएशन की बैठक लेकर नीलगिरी वृक्षों एवं राजस्व भूमि-निजी भूमि के वृक्षों की कटाई के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। वनमंडलाधिकारी सरगुजा वनमंडल ने बताया कि अवैध परिवहन में फर्जी टी.पी. जारी करने पर पुलिस अधीक्षक, सरगुजा को प्राथमिक अपराध दर्ज करने के लिए पत्र भेजा गया है।

  • Related Posts

    उत्कृष्ट शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों से संवर रहा छत्तीसगढ़ के बच्चों का भविष्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय आईबीसी24 ‘स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप 2026’ कार्यक्रम में हुए शामिल*   *प्रदेश के सभी संभागों की टॉपर बेटियों को किया सम्मानित, प्रदान की स्कॉलरशिप*   *शिक्षा विकास का…

    Read more

    पक्के स्कूल भवन से बच्चों को मिला बेहतर शिक्षा का आधार

    *मद्देड़ में पूर्व माध्यमिक शाला का नया भवन तैयार, विद्यार्थियों को मिली सुरक्षित और स्थायी सुविधा*   रायपुर, 19 अगस्त 2026/ विद्यार्थियों को सुरक्षित और स्थायी सुविधा प्रदान करना किसी…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ