Ro no D15139/23

डोंगरगांव क्षेत्र में बड़ी मात्रा में अवैध मदिरा जप्त

राजनांदगांव 22 जनवरी 2025। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब विक्रेताओं एवं परिवहन करने वालों के विरूद्ध धर-पकड़ अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जा रहा है। सहायक आयुक्त आबकारी श्री यदुनंदन राठौर ने बताया कि आबकारी अमले द्वारा वृत्त राजनांदगांव ग्रामीण (डोंगरगांव) के ग्राम पेटेश्री में अनिल यादव के घर रात में छापामार कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश निर्मित मदिरा जप्त किया गया है। जप्त मदिरा में कुल 25.62 बल्क लीटर में गोवा व्हिस्की, मैकडॉवल नंबर 1, किंगफिशर बीयर शामिल है, जिसका बाजार मूल्य 21 हजार रूपए है। उन्होंने बताया कि आरोपी अनिल यादव द्वारा मध्यप्रदेश से मदिरा लाकर उसे क्षेत्र में बेचने का कार्य करता था। इसके अतिरिक्त उसके परिसर की तलाशी लेने पर बड़ी संख्या में खाली शीशियां बिखरी हुई पाई गई। जिससे यह आशंका व्यक्त की जा रही है कि वह मदिरा में मिलावट करके बेचने का भी कार्य करता होगा। आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम अंतर्गत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक श्रीमती नेहा सिंह व श्री राजकुमार कुर्रे के साथ मुख्य आरक्षक श्री लालसिंह राजपूत, मिलाप मंडावी, श्री अनिल सिन्हा, श्री जीवन नायक, श्री दीपक सिन्हा, श्री देव निर्मलकर तथा श्री किशोरी कोमरे शामिल थे।

  • Related Posts

    चाकू मारकर हत्या करने वाले आरोपी को दी गई आजीवन कारावास की सजा

      राजनांदगांव 02 अप्रैल 2026। सत्र न्यायालय राजनांदगांव में लंबित छत्तीसगढ़ राज्य विरूद्ध मनीष यादव में आरोपी को आजीवन कारावास एवं 500 रूपए अर्थदण्ड की सजा सुनाई गई है। कार्यालय…

    Read more

    दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से बदली भूमिहीन परिवारों की जिंदगी

      – भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को मिला आर्थिक सुरक्षा – भूमिहीन परिवारों का बढ़ा आत्मविश्वास राजनांदगांव 02 अप्रैल 2026। राज्य सरकार द्वारा भूमिहीन श्रमिकों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान हेतु चलाई…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत