Ro no D15139/23

मिशन शक्ति अंतर्गत सखी निवास योजना हेतु सेवाप्रदाता पदों पर नियुक्ति हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 16 फरवरी

महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि भारत सरकार ने एकीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम अंतर्गत महिला कल्याण से सम्बंधित कार्यक्रमों को संकलित करते हुए मिशन शक्ति के उपयोजना सामर्थ्य अंतर्गत वर्तमान में संचालित कामकाजी महिला हॉस्टल का नाम परिवर्तित कर उसे सखी निवास योजना के रूप में संचालित करने के निर्देश जारी किए हैं। मिशन शक्ति के अन्तर्गत मिशन शक्ति के दिशा निर्देशों के अनुसार सखी निवास हेतु जिले के कुल 05 स्वीकृत सेवाप्रदाता पदों की पूर्ति के लिए पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 16 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन  https://sakhiniwas.e-bharti.in/surguja   के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन भरे गए आवेदन पत्र की प्रति एवं आवश्यक दस्तावेजों को 27 फरवरी 2026 तक पंजीकृत डाक के माध्यम से कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला सरगुजा में कार्यालयीन समय सायं 5ः00 बजे तक जमा किया जा सकेगा। भर्ती प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी जिले की आधिकारिक वेबसाइट  www.surguja.gov.in तथा कार्यालय के सूचना पटल पर उपलब्ध है।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन में सुविधाओं के विस्तार के लिए लगभग 10 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन सांसद चिंतामणि महराज ने 2 नए प्लेटफार्म सहित विकास कार्यों की रखी आधारशिला

      अम्बिकापुर 13 मार्च 2026/  अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन में आज सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज द्वारा आज लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से किए जाने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन किया…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने पीएमश्री स्कूल का किया निरीक्षण जिले में बेहतर शैक्षणिक सुधार सुनिश्चित करने पीएम सैचुरेशन बिन्दुओं पर किया अवलोकन शिक्षक विद्यार्थियों के साथ नियमित संवाद बनाए रखें, पढ़ाई में नई शिक्षण पद्धतियों के साथ ही खेल-कूद भी अपनाएं- कलेक्टर

      अम्बिकापुर 13 मार्च 2026/  कलेक्टर  अजीत वसंत ने शुक्रवार को अम्बिकापुर के पीएमश्री विद्यालय सोहगा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विद्यालय भवन,…

    Read more

    NATIONAL

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में

    भारत और दुनिया के सामने गिड़गिड़ा रहा US, ईरानी विदेश मंत्री ने ट्रंप प्रशासन पर कसा तंज

    भारत और दुनिया के सामने गिड़गिड़ा रहा US, ईरानी विदेश मंत्री ने ट्रंप प्रशासन पर कसा तंज

    राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में 14 और 15 मार्च को होगी बैठक, जीत का फॉर्मूला किया जाएगा सेट

    राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में 14 और 15 मार्च को होगी बैठक, जीत का फॉर्मूला किया जाएगा सेट

    रिपोर्ट का दावा: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर ने हमले में एक पैर भी गंवाया

    रिपोर्ट का दावा: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर ने हमले में एक पैर भी गंवाया