Ro no D15139/23

अखिल भारतीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र रायपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु निःशुल्क कोचिंग, आवेदन की अंतिम तिथि 22 जनवरी

राजीव युवा उत्थान योजना अंतर्गत रायपुर जिला मुख्यालय स्थित अखिल भारतीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र में स्नातक स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंकिंग, रेल्वे, कर्मचारी चयन आयोग (SSC) एवं छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा आयोजित परीक्षाओं की तैयारी हेतु निःशुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी। इसके लिए पात्र विद्यार्थियों से 22 जनवरी 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इस योजना के अंतर्गत राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए कुल 100 सीटें निर्धारित की गई हैं। इनमें अनुसूचित जाति के लिए 30, अनुसूचित जनजाति के लिए 50 तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 20 सीटें आरक्षित हैं। साथ ही वर्गवार 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी। चयनित विद्यार्थियों को ₹1000 प्रतिमाह शिष्यवृत्ति भी प्रदान की जाएगी। कोचिंग पूर्णतः निःशुल्क होगी।अभ्यर्थियों का चयन प्राक्चयन परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा, जिसकी तिथि पृथक से सूचित की जाएगी। योजना का लाभ केवल एक बार ही लिया जा सकेगा।

पात्रता की प्रमुख शर्तें आवेदक का छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है। आवेदक अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अथवा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा घोषित अन्य पिछड़ा वर्ग का स्थायी जाति प्रमाणपत्र धारक हो। आवेदक की आयु न्यूनतम 20 वर्ष एवं अधिकतम 30 वर्ष हो (आयु की गणना विज्ञापन प्रकाशन वर्ष की 1 जनवरी की स्थिति में)।
अभ्यर्थी संबंधित परीक्षाओं हेतु निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता (स्नातक/स्नातकोत्तर) रखता हो। शासकीय सेवा में कार्यरत अभ्यर्थी पात्र नहीं होंगे। अभ्यर्थी या उसके माता-पिता/पालक की वार्षिक आय ₹3.00 लाख तक होनी चाहिए, जिसका प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है। पूर्व में आवेदन की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2026 निर्धारित थी, जिसे बढ़ाकर अब 22 जनवरी 2026 कर दिया गया है।

इच्छुक अभ्यर्थी आवश्यक अभिलेखों स्नातक/स्नातकोत्तर प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र एवं आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ कार्यालयीन समय में अखिल भारतीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय परिसर, रायपुर (पुराना कार्यालय आयुक्त, आदिम जाति विकास/डॉ. अंबेडकर छात्रावास भवन) अथवा कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, कलेक्टर परिसर रायपुर, कक्ष क्रमांक-40 में आवेदन जमा कर सकते हैं।

  • Related Posts

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने सर्व यादव समाज के नवीन कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

    *न्यू शांति नगर बालको स्थित राधे कृष्ण मंदिर में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए उद्योग मंत्री, चंद्रपुर विधायक एवं महापौर* रायपुर 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा –…

    Read more

    वर्ष 2024-25 में जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार दे चुकी है 3000 करोड़ का अग्रिम राज्यांश

    रायपुर, 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में ही राज्यांश की 3000 करोड़ रुपए की पूरी राशि…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….