Ro no D15139/23

254 अभ्यर्थियों के लिए निर्णायक दिन, दस्तावेज सत्यापन का अंतिम अवसर 6 फरवरी को

रायपुर, 3 फरवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY)
उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रयोगशाला परिचारक भर्ती-2023 के अंतर्गत द्वितीय चरण के बाद तृतीय एवं अंतिम अवसर के रूप में 254 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन का मौका दिया गया है। इस संबंध में कार्यालय आयुक्त, उच्च शिक्षा, नवा रायपुर द्वारा अंतिम सूचना जारी की गई है।
जारी सूचना के अनुसार, प्रयोगशाला परिचारक की सूची में शामिल अभ्यर्थियों को 6 फरवरी शुक्रवार को अपने समस्त आवश्यक मूल दस्तावेजों एवं सत्यापन प्रपत्रों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा। दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया क्षेत्रीय अपर संचालक कार्यालय, उच्च शिक्षा, विज्ञान महाविद्यालय परिसर, रायपुर में प्रातः 10:30 बजे से सायं 5:00 बजे तक संपन्न की जाएगी।
उच्च शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह तृतीय एवं अंतिम अवसर है। निर्धारित तिथि एवं समय पर अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों पर आगे किसी भी प्रकार का दावा मान्य नहीं होगा। दस्तावेज सत्यापन का तात्पर्य चयन सूची में नाम शामिल होना नहीं है, अंतिम निर्णय आयुक्त, उच्च शिक्षा द्वारा लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इस सूचना को उच्च शिक्षा संचालनालय की आधिकारिक वेबसाइट http://highereducation.cg.gov.in पर भी अपलोड कर दिया गया है, ताकि सभी संबंधित अभ्यर्थियों तक समय पर जानकारी पहुँच सके।

  • Related Posts

    पहाड़ी कोरवा समुदाय के 25 सदस्यों के लिए 125 केज कल्चर एवं 5 बायोफ्लॉक तालाबों की होगी स्थापना

      रायपुर. 13 अगस्त 2026. कोरबा जिला प्रशासन द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय के आर्थिक सशक्तीकरण एवं आजीविका के स्थायी साधन उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल…

    Read more

    हर घर तिरंगा अभियान : मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

      रायपुर, 13 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में चल रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर में गुरुवार को महिला एवं बाल…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां