Ro no D15139/23

26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पूर्व किया गया अंतिम रिहर्सल गणतंत्र दिवस की तैयारी का कलेक्टर और एसएसपी ने लिया जायजा लिया

रणजीता स्टेडियम में होगा मुख्य समारोह
नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे स्कूली बच्चे

 जिला मुख्यालय जशपुर के रणजीता स्टेडियम में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस गरिमापूर्ण ढंग से मनाने के लिए आज अंतिम रिहर्सल किया गया। इसमें समूह परेड, बैण्ड, व्यायाम प्रदर्शन, समूह नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
कलेक्टर  रोहित व्यास और एसएसपी  शशिमोहन सिंह आज के अंतिम रिहर्सल कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्य अतिथि की भूमिका में डिप्टी कलेक्टर श्री हरिओम द्विवेदी थे। इस दौरान सभी ने गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का मिनट टू मिनट तैयारियों का निरीक्षण किया। मुख्य परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक  अमरजीत खूंटे, टू आईसी उप निरीक्षक खोमराज ठाकुर के अगवाई में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल पुरुष, जिला पुलिस बल महिला, नगर सेना पुरुष, नगर सेना महिला, एनसीसी एन.ई.एस.महाविद्यालय जशपुर, एनसीसी जूनियर सेजेस हिन्दी माध्यम, एनससीसी एयरविंग ज्वाहर नवोदय विद्यालय, एनएसएस म.ल.बा.क.उ.मा.वि. जशपुर, सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय, कल्याण आश्रम, संत जेवियर शांति भवन, एनएसएस एन.ई.एस. महाविद्यालय, कन्या क्रीड़ा परिसर जशपुर एवं बैण्ड दल के 15 टुकड़ियां गणतंत्र दिवस समारोह के फाइनल रिहर्सल परेड किया। स्कूली बच्चों ने आकर्षक पीटी परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का रिहर्सल किया गया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने शासन के दिए गए निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। रिहर्सल में मुख्य अतिथि का आगमन, ध्वजारोहण, मार्च पास्ट एवं सलामी, जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुरस्कार वितरण आदि का रिहर्सल किया गया। 26 जनवरी 2026 गणतंत्र दिवस जिला स्तरीय मुख्य समारोह में लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, 20 सूत्रीय कार्यान्वयन मंत्री   श्याम बिहारी जायसवाल ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे।
कलेक्टर ने शासन द्वारा निर्धारित दिशा निर्देशों का पालन करते हुए गरिमामय एवं सादगी पूर्ण ढंग से कार्यक्रम मनाने संबंधित सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह स्थल पर बैठक व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त करनें के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है। गणतंत्र दिवस समारोह के फाइनल रिहर्सल में अपर कलेक्टर  प्रदीप कुमार साहू, डिप्टी कलेटर  प्रशांत कुशवाहा, एएसडीओपी   चन्द्रशेखर प्ररमा, सहित प्रशासन एवं पुलिस विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन  डी आर राठिया,  जयेश सौरभ टोपनो के द्वारा किया गया।

  • Related Posts

    कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला निवेश प्रोत्साहन समिति एवं धमतरी डेवलपमेंट फोरम की बैठक सम्पन्न

    निवेश एवं औद्योगिक विकास पर हुआ मंथन धमतरी की भौगोलिक स्थिति निवेश के लिए अनुकूल; कलेक्टर  मिश्रा धमतरी, 19 मार्च 2026/ कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में बुधवार शाम को…

    Read more

    बस्तर मे आयोजित मैराथन में पुरस्कारों की होगी झड़ी

    बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026 में विजेताओं पर होगी 25 लाख नकद पुरस्कारों की बौछार जगदलपुर, 18 मार्च 2026/ बस्तर की पावन धरा रविवार 22 मार्च को एक ऐतिहासिक खेल महाकुंभ की…

    Read more

    NATIONAL

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट