Ro no D15139/23

गणतंत्र दिवस के लिए किया गया अंतिम रिहर्सल – कलेक्टर ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां पूर्ण
– दिग्विजय स्टेडियम में आयोजित होगा जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह
राजनांदगांव 24 जनवरी 2025। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का रिहर्सल आज सुबह दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में आयोजित किया गया। डिप्टी कलेक्टर श्री अभिषेक तिवारी ने रिहर्सल में मुख्य अतिथि का दायित्व निभाया। डिप्टी कलेक्टर श्री अभिषेक तिवारी ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा, एसडीएम श्री खेमलाल वर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। रिहर्सल के दौरान ध्वजारोहण कर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर अधिकारियों-कर्मचारियों, विद्यार्थियों ने शपथ ली। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने अंतिम रिहर्सल कर व्यवस्था का जायजा लिया।
कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने तैयारियों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने समारोह स्थल में बैठक व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था आदि के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से वीआईपी बैठक व्यवस्था के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, शहीद जवानों के परिजनों, पत्रकारों एवं जनसामान्य के लिए भी बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने समारोह स्थल की साज-सज्जा एवं सफाई व्यवस्था भी सुनिश्चित करने को कहा। रिहर्सल के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा देश भक्ति गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी गई।
रिहर्सल के दौरान परेड का नेतृत्व परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक श्री लोकेश कुमार कसेर ने किया। उप निरीक्षण श्री राकेश पटेल ने परेड टूआईसी का दायित्व निभाया। परेड में 18 प्लाटून भाग ले रहे हंै। परेड में 38वीं बटालियन, आईटीबीपी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल 8वीं बटालियन राजनांदगांव, जिला पुलिस बल पुरूष, प्लाटून पीटीएस राजनांदगांव पुरूष, प्लाटून पीटीएस राजनांदगांव महिला, प्लाटून जिला बल महिला, प्लाटून नगर सेना महिला, नेवल प्लाटून दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव बालिका, एनसीसी प्लाटून दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव बालिका, एनसीसी दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव बालिका, एनसीसी कमला कालेज राजनांदगांव बालिका, एनसीसी स्टेट स्कूल राजनांदगांव बालक, एनसीसी म्युनिस्पिल स्कूल राजनांदगांव, एनसीसी स्टेट स्कूल बालिका, नेवल प्लाटून डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र स्कूल बसंतपुर बालक, एनसीसी सर्वेश्वर दास स्कूल राजनांदगांव बालिका, स्काउट ठाकुर प्यारे लाल स्कूल राजनांदगांव बालिका, स्काउट-गाइड महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल राजनांदगांव बालिका शामिल हुए।

  • Related Posts

    ग्राम पंचायत धुसेरा में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन

    *- हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत सामग्री एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर किया गया लाभान्वित*   राजनांदगांव 10 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत…

    Read more

    इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सस्टेनेबल इंडिया अवार्ड का आयोजन

    – कृषि क्षेत्र की संभावनाओं एवं जल संवर्धन हेतु भागीदारी के संबंध में दी गई जानकारी*   राजनांदगांव 10 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) आईआईटी इंडियन इंस्टिट्यूट भिलाई कैंपस एवं…

    Read more

    NATIONAL

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी