Ro no D15139/23

पुलिस सैलेरी पैकेज (पी.एस.पी.) दुर्घटना मृत्यु दावा के अंतर्गत स्वर्गीय आरक्षक क्र.1724 उपेन्द्र कुमार तिवारी, जिला दुर्ग की नामिनी माताजी श्रीमती चंद्रकांति तिवारी को मिला 1 करोड़ रुपये का चेक

मनीषा नगारची ( रायपुर ब्यूरो )

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग, एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री रूपक मंडल, सेक्टर-1 भिलाई तथा एसबीआई शाखा गंजपारा, जिला दुर्ग के शाखा प्रबंधक श्री राहुल मोदी के द्वारा स्वर्गीय आरक्षक क्र.1724 उपेन्द्र कुमार तिवारी, जिला पुलिस बल दुर्ग की नामिनी माताजी श्रीमती चंद्रकांति तिवारी को 1 करोड़ रुपये का चेक सौंपा गया।

आरक्षक क्र.1724 उपेन्द्र कुमार तिवारी, पुलिस विभाग जिला दुर्ग में पदस्थ थे, जिनका दिनांक 26.12.2024 को सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन हो गया। पुलिस विभाग द्वारा एसबीआई से पुलिस सैलेरी पैकेज के अंतर्गत समकक्ष क्लेम करने का म.ओ.यू. किया गया है, जिसके अंतर्गत सड़क दुर्घटना में पुलिसकर्मी की मृत्यु होने पर अधिकतम 1 करोड़ रुपये का क्लेम पुलिस विभाग द्वारा प्राप्त किया जा सकता है।

दिनांक 20.06.2025 को कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग में विजय अग्रवाल, एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक, सेक्टर-1 भिलाई तथा एसबीआई शाखा गंजपारा, जिला दुर्ग के शाखा प्रबंधक श्री राहुल मोदी की उपस्थिति में सड़क दुर्घटना में मृत आरक्षक क्र.1724 उपेन्द्र कुमार तिवारी, जिला दुर्ग की नामिनी माताजी श्रीमती चंद्रकांति तिवारी को मिला 1 करोड़ रुपये का चेक सौंपा गया।

भारतीय स्टेट बैंक द्वारा पुलिस सैलेरी पैकेज के अंतर्गत दुर्घटना के कारण मृत्यु, स्थायी पूर्ण विकलांगता या स्थायी आंशिक विकलांगता होने पर पृथक-पृथक राशि दिए जाने का प्रावधान किया गया है।

  • Related Posts

    मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से ओड़गी में दूर हुआ पेयजल संकट क्रेडा द्वारा स्थापित किए गए नए सोलर पंप, दूरस्थ गांवों में पहुंची राहत

    रायपुर, 14 मई 2026/ महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े के निर्देश पर भटगांव विधानसभा क्षेत्र के ओड़गी विकासखंड में लंबे समय से बनी पेयजल समस्या…

    Read more

    भारती के सपनों को मिला पक्का आधार, कच्चे मकान के संघर्ष से मिली मुक्ति देवरीकला शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सौंपी गई घर की चाबी, महतारी वंदन योजना से भी संवर रहा जीवन

    रायपुर, 14 मई 2026/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में आयोजित हो रहा सुशासन तिहार आम नागरिकों के जीवन में खुशहाली का नया सवेरा लेकर आ रहा है।…

    Read more

    NATIONAL

    डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसे मिलाया शी जिनपिंग से हाथ

    डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसे मिलाया शी जिनपिंग से हाथ

    पीएम की अपील पर एक्शन में योगी सरकार: मंत्रियों के काफिले आधे, दो दिन वर्क फ्रॉम होम

    पीएम  की अपील पर एक्शन में योगी सरकार: मंत्रियों के काफिले आधे, दो दिन वर्क फ्रॉम होम

    बिहार में आधी रात 2 अपराधियों का एनकाउंटर, पुलिस ने शार्प शूटर विदेशी और पप्पू को दौड़ाकर मारी गोली

    बिहार में आधी रात 2 अपराधियों का एनकाउंटर, पुलिस ने शार्प शूटर विदेशी और पप्पू को दौड़ाकर मारी गोली

    चंपारण्य: भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना की पावन धरती महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्मस्थली के रूप में विश्वविख्यात है राजिम के समीप स्थित चंपारण्य धाम

    चंपारण्य: भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना की पावन धरती  महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्मस्थली के रूप में विश्वविख्यात है राजिम के समीप स्थित चंपारण्य धाम

    अमेरिकी हमलों से बचाने के लिए ईरानी विमान पाकिस्तान में शिफ्ट? हुआ ये खुलासा

    अमेरिकी हमलों से बचाने के लिए ईरानी विमान पाकिस्तान में शिफ्ट? हुआ ये खुलासा

    सीएम शुभेंदु अधिकारी को फेसबुक पर मिली धमकी, बांग्लादेश कनेक्शन की आशंका

    सीएम शुभेंदु अधिकारी को फेसबुक पर मिली धमकी, बांग्लादेश कनेक्शन की आशंका