Ro no D15139/23

जन्मदिन पर प्रधानमंत्री को दुनियाभर के नेताओं ने दी बधाई, बुर्ज खलीफा पर लगी मोदी की तस्वीर 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर बुधवार (17 सितंबर) को दुनियाभर के नेताओं ने उन्हें बधाई दी. इस दौरान दुबई में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पीएम मोदी की तस्वीर से जगमगा उठी. इस दौरान बुर्ज खलीफा पर उन्हें हैप्पी बर्थडे लिखकर विश किया गया.

दुनियाभर के नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक सहित कई विश्व नेताओं ने पीएम मोदी को जन्मदिन पर बधाई दी. पुतिन ने मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए भारत और रूस के बीच साझेदारी को मजबूत करने में उनके “शानदार व्यक्तिगत योगदान” की सराहना की.

क्रेमलिन (रूस का राष्ट्रपति भवन) की वेबसाइट पर प्रकाशित बधाई संदेश में पुतिन ने कहा, “आपने (मोदी) शासन प्रमुख के रूप में अपने कार्यों के जरिये अपने देशवासियों से उच्च सम्मान अर्जित किया और वैश्विक मंच पर खासा प्रभाव छोड़ा.” उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत ने सामाजिक, आर्थिक, विज्ञान और तकनीकी क्षेत्रों में भी उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की है.

  • Related Posts

    “जब IPS की मां ही सुरक्षित नहीं, तो आम जनता का क्या?”, अंबेडकरनगर कांड पर मायावती का सरकार से तीखा सवाल

    UP Politics: उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा की करीब 91 वर्षीय मां की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले पर बसपा प्रमुख मायावती ने दुख जताया…

    Read more

    लखीसराय में अशोकधाम मंदिर भगदड़ हादसे पर CM सम्राट का ऐलान, मृतकों के परिजनों को मिलेगा 4 लाख रुपये मुआवजा

    Ashokdham Temple Stampede: बिहार के लखीसराय जिले में सोमवार की सुबह घटना हुई. जिले के अशोकधाम मंदिर में तीसरी सोमवारी पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी थी. लेकिन अचानक भगदड़ मच गई…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान