Ro no D15139/23

सेवा पखवाड़ा: आईटीआई परिसर गौरैला में लर्निंग लाइसेंस कैंप आयोजित

*छात्र-छात्राओं को दी गई यातायात नियमों की जानकारी*

रायपुर, 24 सितंबर 2025/ सेवा पखवाड़ा अंतर्गत आज आईटीआई परिसर गौरैला में लर्निंग लाइसेंस कैंप आयोजित किया गया और छात्र छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। कैंप का उद्देश्य सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना तथा लर्निंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया को सुलभ और सरल बनाना था। कैंप में बड़ी संख्या में आवेदकों ने भाग लिया। उपस्थित सभी आवेदकों के लर्निंग लाइसेंस मौके पर ही तैयार कर उन्हें उपलब्ध कराए गए। साथ ही उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की आवश्यकता, सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी तथा नियमों की अनदेखी से होने वाले दुष्परिणामों के विषय में अवगत कराया गया।

कैंप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ओम चंदेल एवं जिला परिवहन अधिकारी श्री विवेक सिन्हा के मार्ग-दर्शन में थाना प्रभारी गौरेला श्री सौरभ सिंह एवं श्री सिद्धार्थ शुक्ला व साइबर सेल प्रभारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। श्री शुक्ला ने कहा कि “सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा” का संदेश प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचना आवश्यक है। हेलमेट का प्रयोग, सीट बेल्ट की अनिवार्यता एवं यातायात नियमों का पालन केवल कानूनी बाध्यता नहीं बल्कि जीवन की सुरक्षा से सीधा जुड़ा हुआ है। उन्होंने युवाओं को विशेष रूप से प्रेरित किया कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करें। कैंप मे साइबर प्रभारी द्वारा साइबर फ्रॉड से बचने के लिए जागरूक किया गया एवं टोल फ्री नंबर 1930 के सम्बन्ध मे विस्तृत जानकरी दी गई।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान