Ro no D15139/23

हथियार छोड़ अब हाथों में थामे औजार 28 आत्मसमर्पित माओवादियों के जीवन में घुल रहे कौशल के रंग, कलेक्टर ने नुवा बाट में परखी हकीकत

बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे लोगों के जीवन में अब उम्मीद की नई किरण दिखाई देने लगी है। इसी बदलाव का साक्षी बनने और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए कलेक्टर श्री आकाश छिकारा मंगलवार को आड़ावाल स्थित नुवा बाट पहुँचे। जिला प्रशासन का यह दौरा केवल एक औपचारिक निरीक्षण नहीं था, बल्कि उन 28 आत्मसमर्पित माओवादियों के प्रति शासन की संवेदनशीलता का प्रतीक था, जो अब जंगलों की भटकन छोड़कर कौशल विकास के जरिए अपना भविष्य गढ़ रहे हैं।
कलेक्टर श्री छिकारा ने बारीकी से यह जाना कि उनकी ट्रेनिंग किस स्तर पर चल रही है और क्या उन्हें किसी प्रकार की समस्या का सामना तो नहीं करना पड़ रहा। इस दौरान प्रशासन का पूरा जोर इस बात पर रहा कि मुख्यधारा में लौटे ये लोग न केवल हुनरमंद बनें, बल्कि स्वाभिमान के साथ अपना जीवन भी व्यतीत करें।
इस निरीक्षण के दौरान कलेक्टर के साथ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  प्रतीक जैन और डिप्टी कलेक्टर सुश्री नंदिनी साहू भी मौजूद रहीं। अधिकारियों ने नुवा बाट की गतिविधियों को देखा और यह सुनिश्चित किया कि प्रशिक्षण की गुणवत्ता से कोई समझौता न हो। बंदूक छोड़कर हाथों में औजार थामने वाले इन युवाओं का उत्साह और प्रशासन की यह पहल बस्तर में शांति और विकास की एक नई इबारत लिख रही है।
  • Related Posts

    युवाओं का हित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव

    *शिक्षक भर्ती और पुलिस भर्ती परीक्षा की तिथियां टकराने से अभ्यर्थियों को हो रही थी परेशानी, मुख्यमंत्री ने लिया त्वरित संज्ञान*   *अब सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर…

    Read more

    सकारात्मक विचार और श्रेष्ठ संगति ही जीवन की दिशा तय करते हैं: मंत्री टंक राम वर्मा

    *सारंगढ़ के शासकीय लोचन प्रसाद पांडेय महाविद्यालय का स्थापना दिवस समारोह*   *उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने जनभागीदारी मद निर्मित कक्ष का किया लोकार्पण*   रायपुर, 10…

    Read more

    NATIONAL

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात