Ro no D15139/23

नाबालिग छात्रा से अमर्यादित व्यवहार के आरोप में व्याख्याता गिरधारी राम यादव निलंबित

अम्बिकापुर 16 नवम्बर 2025/ सरगुजा संभाग कमिश्नर कार्यालय ने नाबालिग छात्रा के साथ अमर्यादित एवं अशोभनीय कृत्य करने के गंभीर आरोप में श्री गिरधारी राम यादव, व्याख्याता, शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय, जशपुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

कलेक्टर जशपुर द्वारा भेजे गए प्रस्ताव के अनुसार, विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा 10वीं की नाबालिग छात्रा के साथ श्री यादव द्वारा अनुचित व्यवहार किए जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी। मामले में पुलिस थाना जशपुर द्वारा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 74, 75, 64(2)(M), 65(1), 6 और 8 के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज की गई है।

जशपुर कलेक्टर कार्यालय द्वारा प्रतिवेदित किया गया कि घटना अत्यंत गंभीर है और शिक्षक द्वारा ऐसा कृत्य न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि शिक्षक-छात्र संबंधों की मर्यादा व विद्यालयीन वातावरण पर गहरा आघात पहुँचाता है।

कमिश्नर सरगुजा संभाग ने अभिलेखों के अवलोकन तथा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पाया कि श्री यादव का कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के पूर्णतः विपरीत है। इस आधार पर उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9(1)(क) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

निलंबन अवधि में श्री यादव को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त होगा। आदेश के अनुसार निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय संयुक्त संचालक, शिक्षा कार्यालय, सरगुजा संभाग, अम्बिकापुर निर्धारित किया गया है।

कमिश्नर कार्यालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि यह आदेश तुरंत प्रभावशील होगा।

  • Related Posts

    स्माइल योजना के क्रियान्वयन हेतु स्वैच्छिक संस्थाओं स्थानीय निकायों से प्रस्ताव आमंत्रित

    अम्बिकापुर 01 अप्रैल 2026/   समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने बताया कि SCHEME OF SUPPORT FOR MARGINALIZED INDIVDUALS FOR LIVELIHOOD AND ENTERPRISES (SMILE)  योजनांतर्गत भिक्षावृत्ति में लिप्त व्यक्तियों का…

    Read more

    18 शासकीय ग्रामीण तालाब का मत्स्य पालन हेतु पट्टा आबंटित

    अम्बिकापुर 01 अप्रैल 2026/   मत्स्य पालन विभाग के उप संचालक ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन की मछली पालन नीति निर्देश अन्तर्गत जिले के सीतापुर, लुण्ड्रा, मैनपाट, उदयपुर तथा अम्बिकापुर विकासखण्ड…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…