Ro no D15139/23

व्याख्याता राजेन्द्र देवांगन अनुशासनहीन आचरण पर निलंबित  सरगुजा संभाग कमिश्नर ने जारी किया आदेश

अम्बिकापुर 16 नवम्बर 2025/  सरगुजा संभाग कमिश्नर कार्यालय ने शासकीय विद्यालय में लगातार अनुशासनहीन व्यवहार, सहकर्मियों से विवाद और विद्यालयीन माहौल को प्रभावित करने के आरोप में श्री राजेन्द्र कुमार देवांगन, व्याख्याता, शा.उ.मा.वि. बसंतपुर (जिला बलरामपुर-रामानुजगंज) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

कलेक्टर बलरामपुर-रामानुजगंज द्वारा भेजे गए प्रस्ताव और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, वाड्रफनगर द्वारा की गई जांच के आधार पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस जांच प्रतिवेदन दिनांक 10.10.2025 में पाया गया कि विद्यालय में पदस्थ श्री देवांगन एवं अन्य सहकर्मियों के बीच लगातार आपसी विवाद की स्थिति बनी रहती है। इन विवादों का प्रतिकूल प्रभाव विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की शिक्षा पर पड़ रहा था।
कलेक्टर ने अपनी अनुशंसा में बताया कि श्री देवांगन के बारंबार अनुशासनहीन आचरण से विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियाँ बाधित हो रही थीं। वे अक्सर सहकर्मियों से उलझते रहते थे और विद्यालय के वातावरण को दूषित कर रहे थे।
प्रकरण की संपूर्ण समीक्षा के बाद कमिश्नर सरगुजा ने माना कि श्री देवांगन का आचरण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 का उल्लंघन है। इस आधार पर उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9(1)(क) के अंतर्गत निलंबित किया गया है।
निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त होगा। आदेशानुसार निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय संयुक्त संचालक, शिक्षा कार्यालय, सरगुजा संभाग, अम्बिकापुर निर्धारित किया गया है।
कमिश्नर कार्यालय द्वारा जारी आदेश में उल्लेख है कि यह निलंबन आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान