जनपद पंचायत रायगढ़ मंे विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छ.ग. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशन में प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष श्री जितेन्द्र कुमार जैन के मार्गदर्शन तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ न्यायाधीश/सचिव श्रीमती अंकिता मुदलियार के नेतृत्व में विश्व मानव अधिकार दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत रायगढ़ में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
आयोजित जागरूकता शिविर कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सनत कुमार नायक, सहायक जनसूचना अधिकारी श्री अंथ्रेस तिग्गा, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोशनी दुबे अधिवक्ता वर्षा अमीता, अधिवक्ता सौरभ मिश्रा, मास्टर टेªनर देवकुमारी शर्मा एवं पैरालीगल वालिंटियर्स के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए शुरूवात में अधिवक्ता सौरव मिश्रा ने बताया कि विश्व मानवाधिकार दिवस हर साल 10 दिसम्बर को अन्तर्राष्ट्रीय समुदाय द्वारा मनाया जाता है। विश्व मानव अधिकार दिवस का दिन वैश्विक स्तर पर मौलिक मानवाधिकारों और स्वतंत्रता को बढ़ावा देता है। प्रत्येक व्यक्ति को जाति, नस्ल, धर्म या लैंगिकता की परवाह किए बिना समान अधिकार प्राप्त है। जो इस बात पर भी जोर देता है कि समानता, न्याय, और स्वतंत्रता जैसे मानवाधिकार हमारे दैनिक जीवन के लिए कितने महत्वपूर्ण हैं और आगामी नेशनल लोक अदालत 13 दिसम्बर 2025 की जानकारी से अवगत कराया।
इसी अनुक्रम में जागरूकता शिविर कार्यक्रम में नालसा-सालसा की योजनाओं से अवगत कराते हुए बताया गया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जागरूकता कार्यक्रम, कार्यशालाएं और विधिक सहायता प्रदान करता है, न्याय जो सभी जरूरतमंदों को मुफ्त कानूनी सेवाएं देती है। नालसा-सालसा की योजनाएं जैसे- नालसा (आपदा पीड़ितों को विधिक सेवा प्राधिकरणों के माध्यम से विधिक सेवाएं), नालसा तस्करी और वणिज्यिक यौन शोषण पीड़ितों के लिए विधिक सेवाएं योजना, नालसा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए विधिक सेवाए, नालसा (बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं) नालसा मानसिक रूप से बीमार और मानसिक रूप से विकलांग व्यक्तियों के लिए विधिक सेवाएं, नालसा (संवाद), नालसा (डॉन), वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवा, विकलांग बच्चों के लिए कानूनी सेवाएं नालसा (जागृति), के बारे बताया गया। उक्त शिविर में जनपद पंचायत के समस्त पदाधिकारीगण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ के पैरालीगल वालिंटियर्स उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    राजिम कुंभ कल्प छत्तीसगढ़ की अस्मिता एवं पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *राजिम कुंभ कल्प 2026 समापन समारोह* *राजिम में सर्वसुविधायुक्त धर्मशाला हेतु 50 लाख रुपये की घोषणा* रायपुर 15 फरवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजिम…

    Read more

    टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत: मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक जीत की बधाई

    रायपुर 15 फरवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भारतीय क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक…

    Read more

    NATIONAL

    राहुल को बृजमोहन ने बताया धोबी पछाड़, कांग्रेसी नेता चाहते हैं-राहुल हटें तो हम डटें, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    राहुल को बृजमोहन ने बताया धोबी पछाड़, कांग्रेसी नेता चाहते हैं-राहुल हटें तो हम डटें, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानें 16 फरवरी के ताजा भाव

    सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानें 16 फरवरी के ताजा भाव

    17 फरवरी को है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें भारत पर क्या पड़ेगा प्रभाव

    17 फरवरी को है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें भारत पर क्या पड़ेगा प्रभाव

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 फरवरी को मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से मुलाकात करेंगे

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 फरवरी को मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से मुलाकात करेंगे

    प्रधानमंत्री ने दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में वैश्विक नेताओं का स्वागत किया

    प्रधानमंत्री ने दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में वैश्विक नेताओं का स्वागत किया

    इमरान खान को जेल या अस्पताल? आंखों की रोशनी पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला

    इमरान खान को जेल या अस्पताल? आंखों की रोशनी पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला