Ro no D15139/23

बालिकाओं के लिए कानूनी अधिकारों एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जशपुरनगर  22 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिला कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशानुसार व जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अजय शर्मा के मार्गदर्शन में जिला जशपुर के लाइवलीहुड कॉलेज में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित महिला सशक्तिकरण केन्द्र (हब), द्वारा ष्बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत बालिकाओं के लिए कानूनी अधिकारों, स्वच्छता पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में लाइवलीहुड कॉलेज के प्राचार्य, शिक्षक एवं छात्राओं के समक्ष महिला संरक्षण अधिकारी द्वारा कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम 2013, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005 की जानकारी देते हुए महिलाओं एवं बालिकाओ के विरूद्ध हुए हिंसा के प्रकार-शारीरिक हिंसा, लैंगिक हिंसा, मौखिक एवं भवनात्मक हिंसा, आर्थिक हिंसा, के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया।
इस कार्यक्रम में जिला मिशन समन्वयक ने भारत सरकार द्वारा संचालित ष्बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का उद्देश्य बालिकाओं के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना, उनके संरक्षण एवं शिक्षा को प्रोत्साहित करना बताया। साथ ही महिला बाल विकास के विभिन्न योजनाओं जैसे-बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री मातृ वदंना योजना, महतारी वदंन योजना, नोनी सुरक्षा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, जिला महिला सशक्तिकरण केन्द्र चाईल्ड हेल्प लाईन 1098, बाल विवाह, बाल श्रम, मासिक धर्म एवं स्वच्छता के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया।
केन्द्र प्रशासक द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर के भूमिका के बारे में बताते हुए हिंसा से प्रभावित महिलाओं एवं बालिकाओं को एक ही छत के नीचे कई तरह की सहायता उपलब्ध कराई जाती है जैसे चिकित्सा सहायता, अस्थायी आश्रय, कानूनी सहायता पुलिस सहायता, मनोवैज्ञानिक परामर्श, आपातकालीन सहायता। इसके पश्चात् रंगोली एवं क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने उत्साह पूर्वक बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कार से सम्मानित किया गया एवं समस्त प्रतिभागियों को सेनेटरी पैड एवं पैम्पलेट का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में कुल 55 छात्राएं प्रतिभागी के रूप में सम्मिलित रही।

  • Related Posts

    नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक सफलता के बाद बस्तर में विकास की नई गति : मुख्यमंत्री साय

    *नई औद्योगिक नीति से निवेश, रोजगार और औद्योगिक विकास को मिला नया विस्तार*   *नवा रायपुर बन रहा शिक्षा और नई तकनीक का उभरता केंद्र*   *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय…

    Read more

    गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री ने गौशालाओं को डीबीटी से वितरित की 109.79 करोड़ रुपये की अनुदान राशि   भोपाल : IMNB NEWS AGENCY     मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल