Ro no D15139/23

कॉमर्स के पीजी कोर्स के लिए उच्च शिक्षा विभाग को भेजा जायेगा पत्र

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कन्या महाविद्यालय का किया औचक निरीक्षण

खेल मैदान समतलीकरण और अन्य मांगों के प्रस्ताव देने दिये निर्देश

धमतरी । कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज शासकीय नारायणराव मेघावाले कन्या महाविद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय में संचालित गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने कन्या महाविद्यालय में संचालित कोर्स, पासआउट होने के बाद विद्यार्थी की प्लेसमेंट या अन्य गतिविधियों की जानकारी भी ली। कामर्स की स्नातकोत्तर कक्षायें शुरू होने की संभावनाएं जोर पकड़ने लगी है। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने महाविद्यालय की प्राचार्य को इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने कहा है। इस प्रस्ताव को कलेक्टर खुद उच्च शिक्षा विभाग को भेजेंगे। कलेक्टर ने लायब्रेरी की व्यवस्था, खेल गतिविधियों के बारे में भी पूछा। महाविद्यालय के प्राध्यापक ने बताया कि कॉलेज में स्नातक स्तर पर बीएससी, बीकॉम, बीए और स्नातकोत्तर स्तर पर केवल केमेस्ट्री की कक्षायें संचालित हो रही हैं। अंतिम परीक्षा उत्तीर्ण कर यहां के विद्यार्थी आगे की पढ़ाई के लिए पीजी कॉलेज में चले जाते हैं अथवा अपना काम शुरू कर लेते है। उन्होंने यह भी बताया कि यहां के बच्चे खेल में रूचि रखते है। हर साल इस महाविद्यालय से 6-7 खिलाड़ी नेशनल लेवल तक पहुंचकर अपनी प्रतिभा दिखाते है। कलेक्टर श्री मिश्रा ने यहां पढ़ने वाली छात्राओं के लिए अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा संचालित स्कॉलरशीप योजना की जानकारी दी और इस योजना से अधिक से अधिक छात्राओं को लाभान्वित करने कहा।

इस दौरान कलेक्टर ने लायब्रेरी, कम्प्यूटर लैब और महाविद्यालय के अतिरिक्त भवन का भी निरीक्षण किया। लायब्रेरी निरीक्षण के दौरान उन्होंने लायब्रेरी में छात्र-छात्राओं के बैठने की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लायब्रेरी में रखी पुस्तकों को विषयवार व्यवस्थित करें और पुरानी अनुपयोगी पुस्तकों को हटाकर छात्र-छात्राआें की रूचि अनुसार पुस्तकें रखे। उन्होंने कम्प्यूटर लैब और महाविद्यालय के सेमीनार हाल का भी अवलोकन किया। महाविद्यालय की प्राचार्य ने खेल मैदान समतलीकरण और मेन रोड से कॉलेज पहुंच मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की। कलेक्टर श्री मिश्रा ने महाविद्यालय से संबंधित सभी मांगों के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिये।

  • Related Posts

    वर्ष 2024-25 में जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार दे चुकी है 3000 करोड़ का अग्रिम राज्यांश

    रायपुर, 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में ही राज्यांश की 3000 करोड़ रुपए की पूरी राशि…

    Read more

    चार दशक का लाल आतंक समाप्त: छत्तीसगढ़ सशस्त्र नक्सल मुक्त होने पर , कवर्धा में गृह मंत्री विजय शर्मा का ऐतिहासिक अभिनंदन

    *हजारों लोगों की मौजूदगी में बाजा-गाजा, लड्डुओं से तौलकर सम्मान — बोले विजय शर्मा: “यह जीत जनभागीदारी, सुरक्षा बलों के साहस और बस्तरवासियों के विश्वास की है कवर्धा (IMNB NEWS…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?