Ro no D15139/23

मनेंद्रगढ़ सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर और मजबूत

*नवंबर में 577 मरीजों को मिला गुणवत्तापूर्ण उपचार*

रायपुर, 03 दिसंबर 2025 (IMNB NEWS AGENCY) राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर हो रहे सुधार का सकारात्मक प्रभाव अब मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में भी जमीनी स्तर पर स्पष्ट दिखाई देने लगा है। 220 बिस्तर क्षमता वाले सिविल चिकित्सालय मनेंद्रगढ़ ने नवंबर माह में उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाएँ प्रदान करते हुए कुल 577 मरीजों का सफलतापूर्वक उपचार किया। यह उपलब्धि अस्पताल की कार्यक्षमता तथा स्थानीय नागरिकों के बढ़ते भरोसे का प्रतीक है।
स्वास्थ्य सुविधाओं में यह उल्लेखनीय प्रगति स्वास्थ्य मंत्री एवं स्थानीय विधायक श्री श्याम बिहारी जायसवाल के सतत प्रयासों, संवेदनशील नेतृत्व और स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता का परिणाम मानी जा रही है। उनके मार्गदर्शन में अस्पताल में संसाधनों का विस्तार, अत्याधुनिक उपकरणों की उपलब्धता और विशेषज्ञ सेवाओं में लगातार सुधार हुआ है।

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएँ रहीं अत्यंत प्रभावी
नवंबर माह के दौरान अस्पताल में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को विशेष बल मिला।
135 ANC (गर्भावस्था पूर्व जांच)
125 ANC(प्रसवोत्तर जांच) सफलतापूर्वक की गईं।
अस्पताल की प्रसूति सेवाओं की मजबूती का प्रमाण है कि इसी अवधि में-
103 सामान्य प्रसव
19 सीजेरियन प्रसव सफलतापूर्वक कराए गए।
आपात एवं सामान्य रोगों के उपचार में भी रही तत्परता
अस्पताल में एनीमिया, बुखार, डायरिया, सड़क दुर्घटना से घायल मरीजों सहित आपात स्थितियों-जैसे साँप काटना, जहर सेवन, जलने की घटनाएँ-में भी चिकित्सा टीम ने त्वरित और प्रभावी उपचार सुनिश्चित किया।

स्वास्थ्य ढांचे को और मजबूत करने की निरंतर पहल
अस्पताल प्रशासन के अनुसार, चिकित्सा सुविधाओं में और सुधार करने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। बेहतर स्वास्थ्य ढांचा, मानवीय दृष्टिकोण और आधुनिक तकनीक के उपयोग से सिविल अस्पताल मनेंद्रगढ़ क्षेत्र का एक प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र बनकर उभर रहा है।

  • Related Posts

    कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी नागरिकों की समस्याएं

      – जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का त्वरित एवं प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के दिए निर्देश राजनांदगांव 24 मार्च 2026। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक…

    Read more

    जनकल्याणकारी योजनाओं से संवर रहा तनीषा का भविष्य बास्तानार के श्रमिक किरण ठाकुर की प्रेरक कहानी

    जगदलपुर, 24 मार्च 2026/ ग्रामीण अंचलों में शिक्षा की अलख जगाने और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को संबल देने की शासन की मंशा अब धरातल पर रंग लाती दिख रही…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे