Ro no D15139/23

कलेक्टर ने ई ऑफिस के माध्यम से शासकीय कार्यों का संचालन करने के निर्देश  e office sparrow eHRMS  में सभी शासकीय विभाग को करना होगा on board i GOT कर्मयोगी पोर्टल पर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों तीन कोर्स करना अनिवार्य

 प्रमाण पत्र कोषालय में जमा होने पर ही मिलेगा वेतन
विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा बसाहटों में लगाएं स्वास्थ्य शिविर

जशपुरनगर 13 अप्रैल 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने सोमवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर   अधिकारियों और जिला कार्यालय के   कर्मचारियों को  शासकीय कार्य e office, sparrow, eHRMS और  i Got कर्मयोगी के माध्यम से ही करने के दिए निर्देश।
उन्होंने ई आफिस संचालन के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि सभी कार्यालयों को व्द इवंतक करना अनिवार्य है।
कलेक्टर ने ई ऑफिस का कैसे संचालन करना जैसे ई फाइल,नोट सीट को ई ऑफिस के माध्यम से कैसे भेजना है। अधिकारियों और कर्मचारियों का डाटा, नियुक्ति दिनांक, आदेश  पदस्थापना की जगह, जिला,पदनाम, मोबाइल नम्बर, प्रमोशन आदेश, प्रथम नियुक्ति आदेश, परिवीक्षा अवधि, आदि अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपडेट करना है।
उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को पळव्ज् कर्मयोगी में तीन कोर्स करने के निर्देश दिए हैं।और उसका प्रमाण पत्र कोषालय में जमा करने पर ही वेतन मिल पाएगा।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ  अभिषेक कुमार सहायक कलेक्टर श्री अनिकेत अशोक अपर कलेक्टर  प्रदीप कुमार साहू और सभी एसडीएम, जनपद पंचायत सीईओ और जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।
कलेक्टर ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे विकास खंड स्तरीय सुशासन शिविर में बीएमओ, विकास खंड शिक्षा अधिकारी,महिला बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी, फूड इंस्पेक्टर,श्रम विभाग, मत्स्य विभाग सहित अन्य विभाग के अधिकारियों को शिविर में भेजने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने कहा कि राज्यपाल  रमेन डेका के जशपुर निरीक्षण के दौरान जरूरी निर्देश दिए गए हैं उसका सभी को पालन करना अनिवार्य है।
सभी अधिकारियों को अपने कार्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम का पौध रोपण करने के निर्देश दिए हैं। और मां के नाम का बोर्ड लगाने के लिए कहा है।
नशा मुक्ति अभियान के तहत युवाओं को नशापान दूर रहने जागरूकता अभियान चलाने और डाक या पार्सल गोदाम में पुलिस विभाग की टीम को चेक करवाने के निर्देश दिए हैं कोई पार्सल के माध्यम से अवैध नशा समाग्री तो नहीं पहुंचा रहा है।
उन्होंने कहा कि स्कूल के 100 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार का मादक पदार्थ विक्रय नहीं किया जाना चाहिए।
विक्रय करते पाए जाने वाले दुकानों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने प्राकृतिक आपदा 6/4 के तहत प्रभावित परिवारों को मुआवजा राशि गंभीरता से देने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने कृषि अधिकारी को किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा खाद कि आपूर्ति करने के निर्देश दिए हैं।
लोगों दुर्घटना से बचाने के लिए जशपुर, कुनकुरी और पत्थलगांव में हेलमेट जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा बसाहटों में स्वास्थ्य शिविर लगाकर उनका स्वास्थ्य जांच करने के दिए निर्देश।
गंभीर मरीजों को मेडिकल कॉलेज या अन्य सुविधा युक्त अस्पताल में भेजने के दिए निर्देश।

  • Related Posts

    पीएम सूर्य घर योजना से घर-घर उजियारा, बिजली बिल में बचत से परिवारों को मिल रहा आर्थिक संबल

      सौर ऊर्जा अपनाकर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे परिवार, स्वच्छ ऊर्जा को मिल रहा बढ़ावा रायपुर, 7 अगस्त 2026/ प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना प्रदेश के आम नागरिकों…

    Read more

    ढाई साल की उपलब्धियाँ- छत्तीसगढ़ का श्रमिक कल्याण के क्षेत्र में नई पहचान श्रमिकों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण को सर्वाेच्च प्राथमिकता

      रायपुर, 7 अगस्त 2026/ पिछले ढाई साल में श्रम विभाग ने गढ़ी सुरक्षा, सम्मान और समृद्धि की मिसाल। छत्तीसगढ़ सरकार ने पिछले ढाई वर्षों में श्रमिकों के सामाजिक और…

    Read more

    NATIONAL

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन