Ro no D15139/23

ग्रामीण युवाओं को सड़क सुरक्षा और परिवहन सुविधा से जोड़ने लाइसेंस शिविर आयोजित

स्वामी आत्मानंद स्कूल पतराटोली में 103 लोगों को मिला लर्निंग लाइसेंस

   कलेक्टर   रोहित व्यास के निर्देशानुसार जिले के ग्रामीण युवाओं को वाहन संचालन संबंधी कानूनी अनुमति एवं सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देने के उद्देश्य से आज तहसील दुलदुला अंतर्गत ग्राम पतराटोली के स्वामी आत्मानंद स्कूल में लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 103 आवेदकों को लर्निंग लाइसेंस जारी किए गए। इस अवसर पर परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा हितग्राहियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेत, लाइसेंस प्रक्रिया और ऑनलाइन आवेदन पद्धति की विस्तृत जानकारी दी गई। गांव में ही लाइसेंस उपलब्ध होने से लोगों में उत्साह और विश्वास दोनों देखने को मिला।
सरल प्रक्रिया से आमजन को राहत –
इस शिविर में बिना जिला मुख्यालय गए आसान और त्वरित प्रक्रिया के माध्यम से लर्निंग लाइसेंस जारी किए गए। इससे ग्रामीण क्षेत्र के युवा, छात्र और नागरिक परिवहन व्यवस्था से सीधे जुड़ सके। लाइसेंस बनवाने वाले हितग्राहियों ने कहा कि पहले लाइसेंस बनवाने के लिए कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता था। आज हमारे ही गांव में शिविर लगा, आसानी से लाइसेंस मिल गया और यातायात नियमों की अच्छी जानकारी भी मिली। अब वाहन चलाते समय हमें कानूनी जानकारी और जिम्मेदारी दोनों का बोध रहेगा। शिविर ने स्थानीय लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाई है। ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे शिविरों से नागरिकों को सुरक्षित वाहन संचालन की जानकारी और कानूनी स्वीकृति दोनों एक ही स्थान पर प्राप्त हो रही है।

  • Related Posts

    जिले में अभिनव पहल से ग्राम पंचायतों में ही हो रहा राजस्व प्रकरणों का त्वरित निपटारा

      – कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सांकरा का किया आकस्मिक निरीक्षण *- पिछले 6 माह में 1500 से अधिक राजस्व प्रकरणों का किया गया निराकरण* *- ग्राम पंचायत स्तर पर…

    Read more

    केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने जिले में जल संरक्षण अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का किया अवलोकन

      – केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री ने जिले में जल संरक्षण, भूमिगत जल स्तर सुधार और सतत जल प्रबंधन हेतु किए जा रहे अभिनव कार्यों की सराहना की राजनांदगांव 29…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….