Ro no D15139/23

वरिष्ठजनों के लिए जीवन सहायक उपकरण मापन व चिन्हांकन शिविरों का किया गया आयोजन – बुजुर्गों को सहायक उपकरण से मिलेगी मदद

नशामुक्ति के संकल्प के साथ हुआ शिविर का समापन
  कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में समाज कल्याण विभाग राजनांदगांव एवं एलिम्को के संयुक्त तत्वाधान में वरिष्ठजनों के लिए जीवन सहायक उपकरण मापन व चिन्हांकन शिविरों का आयोजन जिले के समस्त विकासखण्डों में किया गया। इस विशाल शिविर का आयोजन जनपद पंचायत राजनांदगांव व नगर निगम राजनांदगांव के वरिष्ठ नागरिकों के लिए नगर के गांधी सभा गृह में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण वैष्णव शामिल हुए। अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण वैष्णव ने समाज कल्याण विभाग की विभिन्न लोककल्याणकारी योजनाओं से जनसामान्य हो मिल रहे लाभ की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह आंकलन शिविर वृद्ध वरिष्ठ नागरिकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि जिले में समाज कल्याण विभाग के नेतृत्व में योजनाओं का बेहतर तरीके से क्रियान्वयन किया जा रहा है। उन्होंने नशामुक्त भारत अभियान के तहत उपस्थित सभी नागरिकों को नशामुक्ति का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम को अध्यक्ष जनपद पंचायत श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण साहू, समाजसेवी श्री कोमल सिंह राजपूत ने भी संबोधित किया।
उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती वैशाली मरडवारने बताया कि जिले के सभी विकासखंडों में चिन्हांकन एवं मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि जनपद पंचायत और नगर पालिक निगम राजनांदगांव के लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एलिम्को के टेक्नीकल टीम द्वारा पात्र वरिष्ठ नागरिकों को उनके आवश्यकता के अनुसार सहायक उपकरण, सपोर्टिंग इक्यूपमेंट प्रदान किया जाएगा। जिसमें व्हील चेयर, व्हील चेयर कमोड, वाकर, फोलिडंग बैसाखी, टेट्रापेड, वाकिंग स्टिक, श्रवण यंत्र, सर्वाइकल कॉलर, स्पाइनल सपोर्ट, एलएस बेल्ट, फुट केयर किट, पोलीमरजेल, वनी फेश, स्टूल विथ कमोड सहित अन्य सहायक उपकरण प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि  पारस वर्मा,  शिव वर्मा,  शैकी बग्गा,  अरविंद वैद,  हर्षदेव चौधरी,  रवि सिन्हा,  पप्पू चंद्राकर,  रोहित चंद्राकर, सरपंच   निलिमा साहू, संयुक्त कलेक्टर  शीतल बंसल, समाज कल्याण विभाग के  बाल कृष्ण बघेल,  नानक दिवाकर, एलिम्को के तकनीकी टीम के सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि, वरिष्ठजन, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
  • Related Posts

    धमतरी में अवैध शराब कारोबार पर कसा शिकंजा, 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    धमतरी 20 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए लगातार कार्रवाई तेज कर दी है।…

    Read more

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम कल

    हरदिहा साहू समाज भवन में होगा आयोजन, विधायक श्री अजय चंद्राकर होंगे शामिल   धमतरी, 20 जून 2026/ 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम…

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा