Ro no D15139/23

निःस्वार्थ कर्म से ही जीवन सफल होगा: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

*निषाद सामाजिक भवन आहाता निर्माण के लिए 5 लाख और शौचालय निर्माण के लिये 2 लाख रुपए देने की घोषणा*

रायपुर, 16 जनवरी 2025/ राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा तिल्दा विकासखंड के ग्राम सगुनी में निषाद समाज द्वारा आयोजित गुहाराम निषाद जयंती में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने राम भक्त गुहा राज को नमन करते हुए कहा कि निःस्वार्थ कर्म ही जीवन को सद्गति दिला सकता है। रामायण के पात्र निषाद राज, शबरी, जटायु आदि के कार्याे से हमे प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने सगुनी के निषाद समाज भवन के आहाता निर्माण के लिए 5 लाख रुपए तथा खैरखूँट निषाद समाज भवन में शौचालय निर्माण के लिए 2 लाख रुपए देने की घोषणा की।

मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि राम के चरित्र को जीवन के सभी रुपों में देखा जा सकता है। भगवान श्रीराम ने मानव जीवन मे अनेक कार्यों से समाज के लिए आदर्श प्रस्तुत किया है। उनके आदर्शों को कोई भी आत्मसात कर समाज और जीवन को अच्छा बना सकता है। सफल जीवन के लिए निःस्वार्थ कर्म महत्वपूर्ण है। राम के भक्त और सेवक गुहा राज निःस्वार्थ कर्म करने के प्रेरणा स्त्रोत है। आज के समय मे मानवता की सेवा ही परम धर्म है। उन्होंने नव जीवन मे प्रवेश करने वाले वर-वधु को आशीर्वाद देने के साथ-साथ प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में निषाद समाज के प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

  • Related Posts

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक’-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

      2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में दें योगदान 15 अगस्त के पावन अवसर पर राजस्व मंत्री ने नागरिकों से की हर घर तिरंगा फहराने और राष्ट्रीय ध्वज…

    Read more

    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विभाजन के पीड़ितों को दी विनम्र श्रद्धांजलि

      रायपुर, 14 अगस्त 2026/छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री  ओपी चौधरी ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर वर्ष 1947 में देश के विभाजन के दौरान हिंसा और विस्थापन की…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!