Ro no D15139/23

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से घर में उजाला और मन में खुशहाली

रायपुर,15 अक्टूबर 2025/ प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ने बलौदाबाजार जिले के नागरिकों के जीवन में नई रोशनी भर दी है। इस योजना से हितग्राही के घर सूर्य ऊर्जा से रोशन होने के साथ ही उनके जीवन में खुशहाली भी आ रहा है।

पंचशील नगर निवासी सुबोध वर्मा ने अपने घर पर इस योजना के अंतर्गत सोलर सिस्टम लगवाकर न सिर्फ बिजली बिल से राहत पाई है, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग से पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे रहे हैं। श्री वर्मा ने बताया कि उन्हें योजना की जानकारी इंस्टाग्राम के माध्यम से मिली थी। उन्होंने बताया कि पहले हर महीने बिजली बिल चिंता का कारण बनता था, लेकिन जुलाई में सोलर सिस्टम लगने के बाद से यह चिंता खत्म हो गई है। अब घर का हर कोना उजाले से भरा है और बचत भी हो रही है।प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत केंद्र और राज्य सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी और आसान प्रक्रिया से आम नागरिकों में उत्साह बढ़ा है। जिले में बड़ी संख्या में लोग इस योजना से जुड़कर ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं।

  • Related Posts

    ‘पावस प्रसंग’ में शास्त्रीय नृत्य एवं संगीत से साकार हुई वर्षा ऋतु की मनोहारी छटा

    प्रकृति के उल्लास, पावस के सौंदर्य और मानवीय संवेदनाओं को कलाकारों ने दी भावपूर्ण अभिव्यक्ति   रायपुर, 22 अगस्त 2026। संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा भारतीय शास्त्रीय कला परंपरा और…

    Read more

    रक्षाबंधन से पहले बहनों को विष्णु भैया का महतारी वंदन उपहार

    *30 किस्तों में 19,444.33 करोड़ रुपये से अधिक की राशि महिलाओं के खातों में अंतरित*   *महतारी वंदन की राशि से बहनें मनाएंगी रक्षाबंधन का पर्व, घर-परिवार की खुशियों में…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से