Ro no D15139/23

भाठागांव की शराब दुकानें बंद की जाए – कन्हैया

शराब दुकान बंद करने निर्णय नहीं हुआ तो 22 जनवरी को करेंगे आबकारी आयुक्त का घेराव
शराब दुकान के कारण रिंग रोड किनारे की बस्तियों और कॉलोनी में रहने वाले लोग असुरक्षित
रायपुर । (IMNB NEWS AGENCY) रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड एवं भक्त माता कर्मा वार्ड में स्थित देशी विदेशी शराब दुकान को लेकर क्षेत्र की जनता उद्वेलित है । भाठागांव बस्ती में स्वामी आत्मानंद स्कूल के पास और भक्त माता कर्मा वार्ड में वालफोर्ट सिटी के पास मुख्य मार्ग में शराब दुकान के साथ चखना सेंटर खोले गए हैं ।
सत्यमेव जयते फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष कन्हैया अग्रवाल ने कहा कि इस संदर्भ में पूर्व में कलेक्टर  गौरव सिंह , आबकारी आयुक्त आबकारी मंत्री को उक्ताश्य का ज्ञापन सपना के साथ ही रिंग रोड शराब दुकान के सामने धरना दिया जा चुका है जिला आबकारी आयोग के कार्यालय का घेराव किया जा चुका है पर सर आप दुकान को लेकर शासन प्रशासन की चुप्पी चिंताजनक है । उपरोक्त शराब दुकानों और चखना सेंटर के कारण आसपास का पूरा वातावरण अशांत हो गया है । रिंग रोड किनारे सर्विस रोड पूरी तरह से शाम के समय जाम रहने लगी है । शराब दुकान से लगकर सोनकर पारा,आनंद नगर, ब्रह्मदेव कॉलोनी, दंतेश्वरी मंदिर, वॉलफोर्ट सिटी, आस्क सिटी,साहू पारा , बृज विहार कॉलोनी,BSUP, स्वामी आत्मानंद स्कूल सहित दर्जनों कालोनियां और अन्य बस्तियां है जिसमें गुजरते समय क्षेत्र के नागरिक खासतौर पर महिलाएं भयभीत रहती हैं ।
उन्होंने कहा की क्षेत्र में मारपीट , गाली गलौच और चाकूबाजी की घटना आम बात हो गई है । उपरोक्त दोनों दुकानों को हटाने के लिए पूर्व में भी क्षेत्र के नागरिकों के साथ धरना प्रदर्शन आंदोलन किया जा चुका है ।
श्री अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्रीय नागरिकों की भावनाओं के अनुरूप एवं नेशनल हाईवे के निर्णय अनुसार शराब दुकान तत्काल प्रभाव से बंद करने का निर्णय किया जाए । उल्लेखनीय है की प्रदेश सरकार शराबबंदी के लिए शराब दुकानों की संख्या कम करना चाह रही है पर आबकारी विभाग का सरकार की भावना के विपरीत निर्णय लेना चिंताजनक है ।
उन्होंने कहा कि दस दिन के अंदर इस संबंध में आवश्यक निर्णय नहीं लिया गया तो क्षेत्र के नागरिकों के साथ चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा ।
कन्हैया अग्रवाल

  • Related Posts

    महिलाओं के मोबाईल में बजी खुशियों की घंटी , महतारी वंदन की 26वीं किश्त जारी

    *68.48 लाख महिलाओं के खाते में ट्रांसफर हुए 641.62 करोड़ रूपए* *हितग्राही महिलाओं को अब तक 16,240 करोड़ की मदद* रायपुर, 6 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु…

    Read more

    कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने लिंगाडीह में मखाना सेंटर का किया अवलोकन

    *रायपुर, धमतरी, गरियाबंद और बालोद जिले के मखाना उत्पादन क्षेत्रों का बनेगा सर्किट* *फसल परिवर्तन, कृषि विस्तार एवं आधुनिक कृषि पर जोर* रायपुर, 06 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….